फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसपा नेता मर्डर केस: भरी अदालत में खून का बदला खून, हर किसी के सामने थी मौत, देखें तस्वीरें

Thu, 19 Dec 2019 02:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Murder in court in case of BSP leader Haji Ahsan killed at Bijnor city
कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला

सीजेएम कोर्ट में हर रोज की तरह मंगलवार को भी सामान्य रूप से कामकाज चल रहा था। किसी को कोई अंदाजा नहीं था कि यहां खून खराबा होने वाला है। इसी दौरान बसपा नेता व प्रोपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात शाहनवाज व उसका साथी जब्बार पेशी पर आए थे। वहीं मौका पाते ही तीन शूटरों ने जज के सामने ही शाहनवाज की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। ऐसे में कोर्ट के अंदर का खौफनाक मंजर देख हर किसी की रूह कांप गई। वहीं सामने मौत देख कोर्ट में भगदड़ मच गई और जज सहित हर किसी ने भागकर अपनी जान बचाई। आगे देखिए घटनास्थल की तस्वीरें-

ऐसे की थी बसपा नेता की हत्या

Murder in court in case of BSP leader Haji Ahsan killed at Bijnor city
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जांच में पता चला था कि बसपा नेता हाजी अहसान व उसके भांजे की हत्या नजीबाबाद थाने के गांव कनकपुर निवासी कुख्यात बदमाश शाहनवाज ने अपने गांव के ही दानिश, गांव खाईखेड़ी निवासी जब्बार से कराई है। गांव उब्बनवाला निवासी दानिश हत्या कराने के लिए जब्बार व दूसरे दानिश को बाइक से लेकर आया था। पुलिस ने उब्बनवाला के दानिश को दबोचकर इस हत्याकांड का खुलासा किया था। हाजी अहसान की हत्या नजीबाबाद की किसी बड़ी प्रॉपर्टी के विवाद से जोड़कर देखी जा रही थी।

Murder in court in case of BSP leader Haji Ahsan killed at Bijnor city
घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गांव कनकपुर का दानिश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। शाहनवाज ने जब्बार के साथ पिछले दिनों दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर किया था। दोनों तिहाड़ जेल में बंद थे। मंगलवार को अहसान व शादाब हत्याकांड में शाहनवाज व जब्बार को दिल्ली पुलिस न्यायिक हिरासत में बिजनौर सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in court in case of BSP leader Haji Ahsan killed at Bijnor city
घटना के बाद मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

सीजेएम कोर्ट में दिन में करीब एक बजकर 40 मिनट पर दोनों एक साइड में कोर्ट की दीवार से सटे खड़े थे। सामने अन्य लोगों के साथ हाजी अहसान की दूसरी पत्नी शीलकुंज कॉलोनी बिजनौर में रहने वाली रिजवाना का बेटा साहिल, किरतपुर के मोहल्ला राघड़ान निवासी अफराज पुत्र अकरम, शामली जिले के लोनीखेड़ा निवासी जयपाल का पुत्र सुमित भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Murder in court in case of BSP leader Haji Ahsan killed at Bijnor city
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों ने पिस्टल से शाहनवाज व जब्बार पर सीजेएम कोर्ट में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इससे कोर्ट में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद अधिवक्ता व अन्य लोग भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदिर्शियों के मुताबिक, सीजेएम योगेश कुमार ने मेज के पीछे छिपकर जान बचाई। इसके बाद वे अपने चैंबर में चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed