यूपी के मेरठ शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, एक 65 वर्षीय शख्स की पत्नी की करीब नौ साल पहले मौत होना बताया गया। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह अमेरिका में जॉब कर रही हैं। यह शख्स रिटायरमेंट के बाद लोगों को झांसे में लेता व उनकी मासूम बच्चियों की अस्मत लूटता है। इस रैकेट में महिला भी शामिल है, जोकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रही है। आगे जानिए, कैसे खुली हैवानियत की पोल:-
पत्नी की मौत और बेटी विदेश में, बच्चियों से दरिंदगी करता था ये 65 वर्षीय शख्स, ऐसे खुले बड़े राज
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र की पॉश कॉलोनी में एक बीमा कंपनी के पूर्व अधिकारी की बच्चियों के साथ रूह कंपा देने वाली घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि परवरिश के नाम पर पूरा खर्चा देने का लालच देकर यह शख्स मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करता है। यह व्यक्ति कई महीने से अपने ही घर में बच्चियों के साथ बेहद घृणित तरीके से यौन शोषण कर रहा है। हद तो तब हो गई, जब पुलिस वाले भी घृणित कृत्य करने वाले इस व्यक्ति को संरक्षण देने लगे।
पॉश कॉलोनी में बीमा कंपनी के एक पूर्व अधिकारी का आलीशान मकान है। इस शख्स के ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने इसकी हैवानियत की पोल खोल दी। लगभग 65 वर्षीय यह पूर्व अधिकारी खुद को सामाजिक व्यक्ति बताकर लोगों से हमदर्दी जताकर उनकी मासूम, भोली-भाली बेटियों को बहला-फुसलाकर अपना शिकार बनाता है।
निठारी कांड से कम नहीं यह मामला
यह प्रकरण निठारी कांड से कम नहीं। फर्क सिर्फ इतना है कि निठारी कांड में हैवान सुरेंद्र कोली बच्चियों से दरिंदगी करता था और फिर उनकी हत्या कर देता था। यहां इस कॉलोनी में एक बीमा कंपनी का पूर्व अधिकारी परवरिश का खर्च देने के नाम पर बच्चियों को अपने घर पर बुलाकर दरिंदगी करता था। यह हैवान पॉश इलाके में सभ्य समाज के बीच छिपा था। पुलिस ने आरोपी घटना की जानकारी लगते ही आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा राक्षसी प्रवृति का कोई व्यक्ति उन्हीं के बीच रह रहा होगा। उनकी नाबालिग बच्चियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर रहा होगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में इस व्यक्ति की ऐसी घिनौनी हरकत कैद हुई हैं, जिनकी तस्वीरें दिखाई भी नहीं जा सकतीं। लेकिन उसकी हैवानियत को समाज में सार्वजनिक करना बेहद जरूरी है। ताकि इस हैवान की घिनौनी हरकत सभ्य लोगों को भी पता चले।
इस कृत्य में और कौन-कौन शामिल
अहम सवाल यह है इस घिनौने कृत्य में और कौन-कौन शामिल हैं। इस शख्स के साथ एक और व्यक्ति भी फुटेज में दिखाई दे रहा है जो इन बच्चियों के साथ बैठा है। साथ ही कुछ महिलाएं भी नजर आ रही हैं। इससे यह तो साफ है कि यह अकेला इस काम में शामिल नहीं है। उसके साथ और भी लोग हैं। क्या उसका कृत्य केवल अपने तक ही सीमित है या वह आगे भी इसे बढ़ा रहा है।
सभी पहलुओं पर जांच जरूरी
इस दरिदंगी की हर पहलू पर जांच होना जरूरी है। चूंकि यह काम इतना घृणित है तो आवश्यक यह है कि हर बिंदु पर जांच हो। किस तरह से इस व्यक्ति ने इस पूरे कांड का खाका तैयार किया। किन-किन लोगों को जोड़ा और शिकायत करने से कैसे लोगों को रोका?
लोगों को क्यों नहीं भनक
आश्चर्य की बात यह है कि यह काम महीनों से चल रहा है। लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। क्या केवल अपनी छवि के सहारे ही यह व्यक्ति मामले के उजागर होने से बचता रहा। किसी को इस पर शक ही नहीं हुआ और न ही यह बात कहीं बाहर सार्वजनिक हुई।