मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट में किशोर उवेस की मौत को पिता उमरदराज ने भले ही सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा बताया हो, लेकिन पुलिस की जांच हत्या या हादसे के बीच ही उलझी है। फोरेंसिक टीम ने शक के आधार पर उवैस के बड़े भाई सुहेल के फिंगर प्रिंट लिए है। मौके पर मिले तमंचे पर मिले निशान से इनका मिलान किया जाएगा।
बड़े भाई, पिता और पुलिस की थ्योरी में नहीं कोई मेल
भाई बोला, बदमाश मार गए
चश्मदीद सुहेल का कहना है कि बदमाशों ने उसके भाई को गोली मारी है। भागते समय बदमाश तमंचा फेंककर गए हैं। सुहेल ने एक ठेले वाले से मूंगफली लाने की बात कहीं और इसी दौरान उवेस के साथ घटना होना बताया।
पिता बोले हादसा
पिता उमरदराज ने सेल्फी लेते समय उवैस को खुद ही गोली लगाना बताया है। सेल्फी के साथ-साथ तमंचा खोलने और बंद करने का जिक्र भी तहरीर में किया है। उन्होंने इसे एक हादसा बताया है।
2 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
भाई को नहीं क्लीन चिट
सीओ कोतवाली कहते हैं कि तमंचा कहां से आया, अब इसकी गहनता से जांच होगी। सुहेल हाल ही में जेल से छुटकर आया है। उसकी भी जांच होगी।
3 of 5
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
ये रही पूरी घटना
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार शाम किशोर उवेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उवेश अपने बड़े भाई सुहेल के साथ घर से 100 मीटर दूर दीवार पर बैठा था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने उवेश को गोली मारकर हत्या की। हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच अभी जारी है।
4 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
लिसाड़ीगेट के रिहान गार्डन निवासी उमरदराज के बेटे सुहेल (21) और छोटे उवेश (14) घर से गए थे। बताया गया है कि पास ही वह खाली प्लाट की दीवार पर बैठे हुए मूंगफली खा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दो बदमाश पहुंच गए। उन्होंने उवेश की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। सुहेल और कुछ स्थानीय लोगों ने उवेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे मेडिकल में रेफर कर दिया गया। बाद में डॉक्टरों ने उवेश को मृत घोषित कर दिया।
5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
चल रही है जांच
पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पिता ने सेल्फी लेते हादसा बताया गया है। सुहेल के फिंगर प्रिंट लिए है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी