फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी का मर्डर: लाश के टुकड़े कर गंगनहर में फेंके, फिर दोस्तों संग पहुंचा ऋषिकेश, अब ऐसे खुला हत्या का राज

Thu, 16 Sep 2021 11:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Sep 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Meerut Murder Case: Police has revealed to Rubi murder case and accused husband sent to jail by Sardhana Police
दीपक के साथ रूबी। - फोटो : amar ujala

मेरठ के सरधना में रूबी हत्याकांड से पुलिस ने पूरी तरह से पर्दा उठा दिया। कवि दीपक निराला ने 22 अगस्त की सुबह पत्नी रूबी की लोहे की मूसली से प्रहार कर हत्या कर दी थी। बाद में छुरे से शव के टुकडे़ कर एक बोरे में डालकर कार में ले जाकर भलसोना के निकट गंगनहर में फेंक दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दीपक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, गोताखोर नहर में रूबी के शव की तलाश में जुटे हैं। 



थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि गंज बाजार निवासी कवि दीपक निराला ने चार साल पहले लखनऊ निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी रामचंद्र की बेटी रूबी से प्रेम विवाह किया था। हाल ही में मोहल्ला छावनी में मकान का निर्माण किया। उसे कारोबार में कुछ रुपयों की जरूरत थी। कोरोना के कारण लॉकडाउन लगने से उसकी रुपयों की जरूरत और बढ़ गई। उसने रूबी व उसके परिजनों से 20 लाख रुपये की मांग की। इस पर दोनों के बीच विवाद रहने लगा। 

Meerut Murder Case: Police has revealed to Rubi murder case and accused husband sent to jail by Sardhana Police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दीपक और रूबी के बीच 22 अगस्त की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई और दीपक ने लोहे की मूसली रूबी के सिर पर मार दी। जिससे वह बेहोश हो गई। दीपक को लगा कि रूबी अपने परिजनों को घटना की जानकारी दे देगी। जिसके बाद दीपक ने छुरे से रूबी पर कई वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। रूबी का शरीर भारी भरकम था। इसलिए उसने रूबी के शव के टुकडे़ किए। फर्स से खून साफ कर शव को बोरे में रखकर गाड़ी में डाल दिया। रात में कार लेकर भलसोना पुल के निकट पहुंचा और शव गंगनहर में डाल दिया। 

Meerut Murder Case: Police has revealed to Rubi murder case and accused husband sent to jail by Sardhana Police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हत्या को लूट का रंग देने का प्रयास
नहर में शव डालकर दीपक घर पहुंचा और अपने मकान में लूट व पत्नी का अपहरण होने की योजना बनाई, लेकिन सफल नहीं हो सकी। वह दोस्तों के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश गया। 24 अगस्त को लखनऊ ससुराल भी पहुंचा। लेकिन रूबी की हत्या की भनक नहीं लगने दी। कई दिन तक रूबी से बात न होने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से संपर्क साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case: Police has revealed to Rubi murder case and accused husband sent to jail by Sardhana Police
आरोपी के घर से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस बीच दीपक अपने बचाव के लिए सबूत जुटाता रहा। उसने एक दर्ज मुकदमे में अपनी जमानत तुड़वाकर कोर्ट में समर्पण कर जेल जाने की भी तैयारी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने दीपक पर शिकंजा कसा। दीपक ने सोमवार को थाने में समर्पण कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Police has revealed to Rubi murder case and accused husband sent to jail by Sardhana Police
रूबी का फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बरामद किया सामान
पुलिस ने रूबी का पर्स, कानों के कुंडल व अन्य सामान के अलावा हत्या में प्रयुक्त मूसली व छुरा बरामद किया। पुलिस गंगनहर में रूबी के शव की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी शव नहीं मिल सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed