Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Field officers siphoned off 5.83 lakh; FIR registered

गोरखपुर: ऋण की किस्तों के 9.51 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पैसालो डिजिटल के पांच कर्मचारियों पर केस दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 02:59 AM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक में पंजीकृत गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी पैसालो डिजिटल लिमिटेड की शाखा इंद्रनगर, रसूलपुर, तारामंडल में संचालित है। यहां कुशीनगर के रामकोला मोरवारी निवासी संदीप सिंह, महाराजगंज के सम्राटनगर सिसवा बाजार निवासी निरंजन सिंह, मऊ के भावरकोल निवासी गौरव सिंह और बलिया के सुल्तानपुर निवासी विशाल कुमार फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
Field officers siphoned off 5.83 lakh; FIR registered
केस दर्ज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तारामंडल स्थित पैसालो डिजिटल लिमिटेड की गोरखपुर शाखा के चार फील्ड अफसरों पर ऋणधारकों से वसूली गई 5.83 लाख रुपये की किस्त कंपनी में जमा नहीं करने का आरोप लगा है। वहीं, ऑडिट एक्जीक्यूटिव पर भी 3.68 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन


पांचों कर्मचारियों पर कुल 9.51 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट अनूप कुमार सक्सेना ने एसएसपी से प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराने की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक में पंजीकृत गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी पैसालो डिजिटल लिमिटेड की शाखा इंद्रनगर, रसूलपुर, तारामंडल में संचालित है। यहां कुशीनगर के रामकोला मोरवारी निवासी संदीप सिंह, महाराजगंज के सम्राटनगर सिसवा बाजार निवासी निरंजन सिंह, मऊ के भावरकोल निवासी गौरव सिंह और बलिया के सुल्तानपुर निवासी विशाल कुमार फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

किस्तों की वसूली कर कंपनी में जमा करना था इनका काम

इनका काम ग्राहकों को ऋण वितरित करने के साथ ही किस्तों की वसूली कर कंपनी में जमा करना था। पुलिस से की गई शिकायत में वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि फील्ड ऑफिसर संदीप सिंह ने 4,18,357 रुपये, निरंजन सिंह ने 69,920 रुपये, गौरव सिंह ने 79,582 रुपये और विशाल कुमार ने 15,302 रुपये ऋणधारकों से वसूले, लेकिन कंपनी में जमा नहीं किए।
कंपनी का दावा है कि ग्राहकों ने इस संबंध में लिखित शिकायतें की हैं। आरोपियों के निजी बैंक खातों में भुगतान के स्क्रीनशॉट और फर्जी रसीदें भी साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध हैं। संदीप सिंह पर ऋणधारक छोटेलाल प्रसाद को फर्जी एनओसी देने का आरोप है। कंपनी के अनुसार, प्रमाणपत्र पर ऐसे व्यक्ति के हस्ताक्षर किए गए, जिसे एनओसी जारी करने का अधिकार नहीं था।

वहीं, बलिया के रसड़ा कमतैला निवासी ऑडिट एक्जीक्यूटिव सतीश कुशवाहा पर भी 3,68,531 रुपये निजी उपयोग में लेने का आरोप है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में वाइस प्रेसिडेंट की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed