फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली एसीपी सुसाइड: वो बीमार थे पर खुदकुशी करने जैसा कदम नहीं उठा सकते

Thu, 29 Nov 2018 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Acp Prem Ballabh Sharma Jumped Off Police Headquarters side story
delhi police acp suicide - फोटो : कुमार संजय

एसीपी प्रेम बल्लभ शर्मा के पुलिस मुख्यालय की दसवीं मंजिल से कूदकर जान देने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। परिजन सवाल उठा रहे हैं कि बृहस्पतिवार सुबह दफ्तर पहुंचने के बाद ऐसा क्या हुआ, जिसने उन्हें यह कदम उठाने को मजबूर कर दिया। परिजन उनकी बीमारी की बात तो स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन खुदकुशी करने पर यकीन नही कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमेशा खुश मिजाज रहने वाले प्रेम बल्लभ दफ्तर के लिए ठीक-ठाक निकले थे। वे वीआरएस की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अधिकारी उनसे सर्विस पूरी करने के लिए कहे जा रहे थे। इससे वह छोटी-छोटी बात पर तनाव में आ जाते थे।



(सभी फोटा- कुमार संजय/विवेक निगम, अमर उजाला, नई दिल्ली)
 

Delhi Police Acp Prem Ballabh Sharma Jumped Off Police Headquarters side story
delhi police acp suicide - फोटो : विवेक निगम

शर्मा के एक दूर के रिश्तेदार ने बताया कि करीब 45-50 साल पहल उनके पिता भोलादत्त नरियाल सल्ट, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) से दिल्ली आए थे। यहां वह एक सरकारी विभाग में चालक की नौकरी करते थे। परिवार में प्रेम बल्लभ के दो छोटे भाई कमलापति और हरीश हैं।

Delhi Police Acp Prem Ballabh Sharma Jumped Off Police Headquarters side story
delhi police acp suicide - फोटो : विवेक निगम

कमलापति प्रदूषण विभाग में तैनात हैं, जबकि छोटे भाई हरीश का अपना केटिरिंग का काम है। तीन मंजिल के मकान में प्रेम बल्लभ टॉप फ्लोर पर मां धर्मा देवी के साथ रहते थे। प्रेम का बड़ा बेटा राहुल नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। वहीं दोनों छोटे बेटे कपिल व रोहित पढ़ाई कर रहे हैं। प्रेम बेहद शांत और खुश मिजाज थे। भाई बहनों से उन्हें बेहद लगाव था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police Acp Prem Ballabh Sharma Jumped Off Police Headquarters side story
delhi police acp suicide - फोटो : कुमार संजय

गत 18 अक्तूबर को मिंटो रोड पर रहने वाली अपनी बहन हीरा देवी की बेटी की प्रेम बल्लभ ने शादी की थी। इनके जीजा दमोदर चतुर्वेदी रेलवे में हैं। पिछले महीने बीमारी के कारण प्रेम करीब 28 दिन छुट्टी पर रहे थे। उनके हाथ-पैरों में कंपन्न होती थी। कुछ दिन वह जीटीबी अस्पताल में भर्ती रहे। परिजनों का कहना है कि प्रेम बल्लभ की कितनी भी तबीयत खराब हो, वह कभी सुसाइड नही कर सकते हैं। रिश्तेदारों ने दबी जुबान में किसी वरिष्ठ अधिकारी से मिलने के बाद अनहोनी की बात की। पुलिस अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Police Acp Prem Ballabh Sharma Jumped Off Police Headquarters side story
delhi police acp suicide - फोटो : विवेक निगम

पुलिस आयुक्त ने दिया हरसंभव मदद  का भरोसा
पोस्टर्माटम के दौरान अस्पताल पहुंचे प्रेम बल्लभ शर्मा के परिजनों से दिल्ली पुलिस आयुक्त मिले और उन्हें सांत्वना् दी। इस दौरान उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed