बैंक कैशियर युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए हत्या की साजिश रच डाली। प्रेमी की नई नवेली दुल्हन मनीषा उर्फ मानवी को मरवाकर उससे शादी की प्लानिंग बनाई थी। साजिश के बारे में एसटीएफ को पता लगा तो उन्होंने तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर पोल खोल दी। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
तीनों शूटरों का पता
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी निवासी युवती सात साल पहले दिल्ली में बीटेक कर रही थी। वहीं, मेरठ निवासी मुकुल गर्ग भी पढ़ाई कर रहा था। दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया।
3 of 7
एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि युवती मिर्जापुर स्थित एचडीएफसी बैंक में कैशियर है और मुकुल हरियाणा के एक बैंक में नौकरी करता है। मुकुल ने युवती से किनारा कर बीती 10 जुलाई को मनीषा से शादी कर ली। इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने मनीषा ही हत्या की साजिश रच डाली। उसका प्लान था कि मनीषा को मरवाकर वह मुकुल से शादी कर लेगी।
4 of 7
पकड़े गए शूटर की पहचान कॉपी
- फोटो : अमर उजाला
अपने भाई से साझा किया था दर्द
मुकुल की शादी के बाद से उसकी प्रेमिका क्षुब्ध हो गई थी। प्रेमिका ने अपने भाई विवेक राजपूत से अपना दर्द साझा किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विजय कालिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका एक्सीडेंट हो गया था।
5 of 7
पकड़े गए शूटर की पहचान कॉपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह अपनी बहन के यहां पांडेपुर वाराणसी चला गया। वहां विवेक से मुलाकात हुई थी। विवेक ने कालिया को बहन और मुकुल के बारे में बताया। बाद में अपनी बहन से मिलवाया। युवती ने विजय को मनीषा की हत्या के लिए एक लाख रुपये एडवांस दिए। विजय ने साथी राजकुमार व अखिलेश को शामिल किया।