फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शेखर ने मौत से 7 महीने पहले ही अपूर्वा को लेकर किया था खुलासा, पेन ड्राइव में मिला वीडियो

Fri, 19 Jul 2019 12:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Jul 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder charge sheet reveals of video dying declaration on apoorva
Apoorva

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में ही पुलिस ने इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि रोहित ने अपनी मौत से करीब 7 महीने पहले ही ये कहा था कि उसकी पत्नी उसे बर्बाद कर देगी, उसका सब कुछ ले लेगी। आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जो रोहित ने ये बातें कही होंगी पढ़ें क्या है पूरी कहानी और रोहित ने कौन से इल्जाम अपूर्वा पर लगाए थे....

nd tiwari son rohit shekhar murder charge sheet reveals of video dying declaration on apoorva
Apoorva

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार पिछले साल सितंबर में रोहित की बाईपास सर्जरी हुई थी। मैक्स अस्पताल में सर्जरी के कुछ घंटों बाद रोहित ने अपने फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी बीवी अपूर्वा से जान का खतरा बताया था। उस वीडियो में रोहित ने कहा था, 'उसने मुझे बर्बाद करने की धमकी दी है और मेरे पास जो कुछ भी है वो उसे छीन लेगी। मेरी पत्नी अपूर्वा शुक्ला मुझे ब्लैकमेल कर रही है और मेरी संपत्ति हथियाने के लिए मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। अगर भविष्य में मुझे कुछ हो जाता है तो इस वीडियो को मेरा मृत्युकालिक कथन(डाइंग डिक्लेरेशन) माना जाए।'

nd tiwari son rohit shekhar murder charge sheet reveals of video dying declaration on apoorva
Apoorva - फोटो : Facebook

रोहित शेखर ने ये यह वीडियो पिछले सितंबर में इसलिए बनाया था क्योंकि जब वह सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था तो अपूर्वा ने कई परेशानियां खड़ी की थीं। इस वीडियो के ठीक 7 महीने बाद रोहित को अपने घर में मरा पाया गया। यह वीडियो एक पेन ड्राइव में सेव था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था और अब पुलिस की चार्जशीट में एक अहम सबूत के तौर पर दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder charge sheet reveals of video dying declaration on apoorva
रोहित शुक्ला और अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अपूर्वा ने पिछले साल सितंबर में पति रोहित को अस्पताल में बहुत बेइज्जत किया था और उसे गालियां देने के बाद धमका कर छोड़ा था। अपूर्वा ने रोहित से कहा था, 'मैं तुम्हे देख लूंगी।' पुलिसवालों ने जांच के दौरान 18 सितंबर को रिकॉर्ड किया एक और वीडियो जब्त किया है, जिसमें अपूर्वा अपने दुर्व्यवहार के लिए रोहित से माफी मांगती दिख रही है।

विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder charge sheet reveals of video dying declaration on apoorva
रोहित शुक्ला और अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने अपनी चार्जशीट में लिखा है कि अपूर्वा और रोहित का विवाह असफल था और ये बात हर गवाह ने कही है। अपूर्वा ने रोहित से शादी अपना राजनीतिक करियर बनाने और अपने ससुर दिवंगत एनडी तिवारी की जायदाद हथियाने के लिए की थी। हालांकि शादी के बाद ये दोनों ही चीजें उसे नहीं मिलीं और यही वजह थी कि वह अवसाद में थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed