फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: चौकी प्रभारी समेत सिपाही पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार, लहूलुहान हालत में रेफर, देखें तस्वीरें

Thu, 02 Apr 2020 12:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Apr 2020 12:53 AM IST
सार

लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहने पर ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी समेत सिपाही पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार किए। हालत गंभीर के चलते रेफर किया।

विज्ञापन
Lockdown News, the villagers attacked on Inspector and a soldier in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनरगर जनपद में बुधवार शाम घर के बाहर खड़े युवकों को अंदर जाने के लिए कहे जाने पर मोरना चौकी प्रभारी एसआई लेखराज सिंह व कांस्टेबल रवि पर कातिलाना हमला कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार किए। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Lockdown News, the villagers attacked on Inspector and a soldier in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि भोपा सीएचसी से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हमले के आरोपी पूर्व प्रधान, उसकी पत्नी व पुत्रवधू को हिरासत में ले लिया गया है।

Lockdown News, the villagers attacked on Inspector and a soldier in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
इसी पाइप से किया हमला - फोटो : अमर उजाला

मोरना चौकी प्रभारी एसआई लेखराज सिंह बुधवार शाम कांस्टेबल रवि के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वे करहेड़ा मार्ग स्थित दलित बस्ती में पहुंचे तो वहां दलित बस्ती निवासी पूर्व प्रधान नाहर सिंह के परिवार के युवक घर के बाहर इकट्ठा खड़े हुए थे। पुलिस ने युवकों को लॉकडाउन का हवाला देते हुए घर जाने के लिए कहा तो वे विवाद करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown News, the villagers attacked on Inspector and a soldier in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि पूर्व प्रधान ने परिजनों के साथ मिलकर एसआई व कांस्टेबल पर हमला कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों पर लोहे के पाइप व लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उनके शरीर के साथ ही सिर में भी गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन
Lockdown News, the villagers attacked on Inspector and a soldier in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ भोपा राममोहन सिंह थाना भोपा व ककरौली थाना पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और लहूलुहान पुलिसकर्मियों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed