उत्तर प्रदेश में जहां बागपत जिले के बालैनी थाने में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। तो वहीं बिजनौर जनपद में एक सिपाही ने भी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि ये खौफनाक कदम उठाने के पीछे की वजह क्या है:-
ये रही दरोगा और सिपाही के सुसाइड की बड़ी वजह, दोनों ने तनाव में उठाया ये खौफनाक कदम
केस - 1
बात करते हैं पहले बागपत जनपद के बालैनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मधुप सिंह की। उन्होंने बुधवार सुबह गाजियाबाद सेक्टर-23 के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर ही अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
दरोगा के दो ऑडियो वायरल, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, फंस जाएंगे पुलिस के बड़े अफसर
मुरादाबाद में तैनाती के दौरान सब इंस्पेक्टर मधुप सिंह के खिलाफ सर्विस रिवॉल्वर चोरी हो जाने पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इस वजह से उनका प्रोमोशन रुका हुआ था। इसी कारण वे पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच में जुट गए। जांच के दौरान घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया जिसमें उन्होंने दो अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
केस - 2
अब बात करते हैं, बिजनौर जनपद में ड्यूटी समाप्त होने के कुछ मिनटों बाद ही आत्महत्या करने वाले सिपाही अंकुर राणा की। अंकुर ने खुद को राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी पत्नी से भी बात की थी और उसकी पत्नी मायके में हैं। उसकी शादी मार्च में ही हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि वह छुट्टी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था।