फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम-प्रसंग की भनक लगते ही बेटी को घर में किया कैद, आन की खातिर भाई ने चचेरी बहन को दी खौफनाक मौत

Sun, 16 Feb 2020 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
honour killing: Brother shot dead his cousin sister due to her love affair in Meerut
तान्या का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
मेरठ के सरधना में आन की खातिर ताऊ के बेटे ने छात्रा की गोली मार कर हत्या कर दी। परिजन तीन घंटे तक घटना को छिपाए रहे। जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच में ऑनर किलिंग साबित होने पर परिवार के कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 
honour killing: Brother shot dead his cousin sister due to her love affair in Meerut
थाने में जमा लोग - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसारए सरधना थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी कक्षा 12 की छात्रा टीना उर्फ तान्या चौधरी पुत्री जयविंदर का एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध कर उसका घर से निकलना बंद कर दिया था।

 बताया गया कि जयविंद्र का बड़ा भाई धर्मवीर बराबर में ही रहता है। उनका लड़का प्रशांत इस बात को लेकर काफी समय से विरोध करता था कुछ दिन पहले पता चला कि छात्रा शादी करना चाहती है।

 
honour killing: Brother shot dead his cousin sister due to her love affair in Meerut
थाने में जमा लोग - फोटो : amar ujala
 शनिवार रात छात्रा ताऊ के घर गई थी, वहां प्रशांत ने उसे तीन गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए थे। 

उधर, छात्रा की मौत की सूचना पर एसपी देहात और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों से अलग-अलग पूछताछ करने पर ऑनर किलिंग की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
honour killing: Brother shot dead his cousin sister due to her love affair in Meerut
एसपी देहात अविनाश पांडे - फोटो : amar ujala

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि परिजन तीन घंटे तक घटना को छुपाए रहे। सूचना पर उच्च अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने घर में बिखरा खून साफ करने का प्रयास किया था। इसे देखकर टीम को शक हुआ।

विज्ञापन
honour killing: Brother shot dead his cousin sister due to her love affair in Meerut
meerut police - फोटो : अमर उजाला

साथ ही सामान भी बिखरा हुआ था। देखने से ऐसे लग रहा था, जैसे छात्रा ने संघर्ष किया हो। सामान बिखरा हुआ था। उसके हाथ में कुछ चूड़ियां थी, जो टूटी हुई थी। पूछताछ के बाद स्थिति साफ हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांतए छात्रा के पिता, भाईए ताऊ और अन्य को गिरफ्तार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed