फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल मर्डर: एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने की शादी से दो दिन पहले युवती और उसके पिता की हत्या

Sun, 28 Jun 2020 02:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Double murder in Meerut: man killed the girl and her father in one sided love affair
मृतक पिता-पुत्री का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मेरठ के टीपी नगर के शिवपुरम कॉलोनी में शनिवार देर रात एकतरफा प्यार में आशिक ने शादी से दो दिन पहले युवती व उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर युवती के भाई को भी गोली मार दी। 



बताया गया कि आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था जिसके बाद शनिवार देर रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला। आगे स्लाइड्स में जानें पूरी कहानी -

Double murder in Meerut: man killed the girl and her father in one sided love affair
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

यह मामला टीपी नगर क्षेत्र के शिव पुरम कॉलोनी का है। राजकुमार की बेटी आंचल (28) की दो दिन बाद 29 जून को बारात आनी थी। पड़ोसी सागर आंचल से एकतरफा प्यार करता था। शनिवार को सागर ने अपने दो मौसेरे भाई बुला लिए।


 
Double murder in Meerut: man killed the girl and her father in one sided love affair
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

आरोप है कि सागर और उसके मौसेरे भाई ने राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने आंचल व उसके पिता राजकुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आंचल का भाई दौड़कर आया तो आरोपियों ने उसको भी गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder in Meerut: man killed the girl and her father in one sided love affair
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में जाग हो गई। इससे पहले लोग आरोपियों की घेराबंदी करते कि वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस वारदात की जानकारी लगते ही टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान हालत में तीनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पिता पुत्री को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Double murder in Meerut: man killed the girl and her father in one sided love affair
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
इस वारदात की जानकारी लगते ही एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी कई थानों पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed