फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटी की हत्या कर शमशाद ने बेडरूम में दबाए थे शव, पुलिस ने फर्श तुड़वाकर बरामद किए कंकाल

Wed, 22 Jul 2020 09:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jul 2020 09:16 PM IST
सार

  • परतापुर में सनसनीखेज वारदात, बेडरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे शव, कंकाल बरामद

विज्ञापन
Double murder in Love jihad: man hided the mother and daughter dead body under the ground in his bedroom
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो मां बेटी के दर्दनाक कत्ल की घिनौनी वारदात सामने आई। आगे जानें आखिर कैसे धर्म छिपाकर पहले दोस्ती, दुष्कर्म और फिर शादी के बाद कैसे एक युवक ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शव को अपने घर में ही दबा दिया:-

Double murder in Love jihad: man hided the mother and daughter dead body under the ground in his bedroom
प्रिया के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला

परतापुर के भूड़बराल में दूसरे समुदाय के शादीशुदा युवक ने धर्म छिपाकर एक महिला से पहले दोस्ती की और फिर दुष्कर्म के बाद शादी कर ली। महिला को जब युवक की हकीकत मालूम चली तो आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर मां और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने इसके बाद दोनों के शव अपने घर के बेडरूम में ही गड्ढा खोदकर दबा दिए। 


 
Double murder in Love jihad: man hided the mother and daughter dead body under the ground in his bedroom
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी दो जिंदगी खत्म कर आराम से रह रहा था कि बुधवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके बेडरूम से मां-बेटी के कंकाल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों शव 115 दिन से आरोपी के बेडरूम में दबे थे, जिन्हें पुलिस फर्श तुड़वाकर बरामद कर लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder in Love jihad: man hided the mother and daughter dead body under the ground in his bedroom
प्रिया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार बिहार निवासी शमशाद भूडबराल नई बस्ती में प्रिया और उसकी बेटी कशिश के साथ रहता था। करीब पांच साल पहले शमशाद ने खुद को अमित गुर्जर बताकर प्रिया से दोस्ती की थी। 28 मार्च 2020 को शमशाद ने अपने साले के साथ मिलकर मां.बेटी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद प्रिया की मोदीनगर निवासी सहेली चंचल पर मां.बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। 


 
विज्ञापन
Double murder in Love jihad: man hided the mother and daughter dead body under the ground in his bedroom
शमशाद के साथ प्रिया - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में चंचल के शक जताने पर पुलिस ने शमशाद से सख्ती से पूछताछ की तो बुधवार तड़के शमशाद ने दोनों की हत्या करना कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के कंकाल बरामद किए। पुलिस का दावा है कि शमशाद कस्टडी से फरार हो गया है। पुलिस ने भूडबराल स्थित शमशाद का मकान बुलडोजर से ढहा दिया। एसएसपी अजय साहनी के अनुसार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed