फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल मर्डर केस: डॉन बनने की चाहत में कहीं शाहनवाज ने तो नहीं कराई बसपा नेता की हत्या

Sat, 01 Jun 2019 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Double murder case: Shahnawaz kills BSP leader Haji Ahsan for wanting to become Don of Najibabad
बसपा नेता हाजी अहसान और उनके भांजे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बसपा नेता हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या में पुलिस को शक है कि कहीं नजीबाबाद का डॉन बनने की चाहत में शाहनवाज ने हाजी अहसान व उनके भांजे की हत्या तो नहीं करा दी। शाहनवाज पूर्वांचल के एक बड़े गैंग से जुड़ा हुआ बताया जाता है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-

Double murder case: Shahnawaz kills BSP leader Haji Ahsan for wanting to become Don of Najibabad
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

शाहनवाज के अलावा पुलिस हाजी अहसान के कभी खासमखास रहे अफजल पहाड़ी पर भी हत्या का शक कर रही है। पुलिस दोनों बदमाशों को खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि कहीं ये दोनों बदमाश एक तो नहीं हो गए। दोनों बदमाशों के बड़े गैंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

Double murder case: Shahnawaz kills BSP leader Haji Ahsan for wanting to become Don of Najibabad
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

नजीबाबाद में मंगलवार को अपने काम्प्लैक्स के कार्यालय में बैठे बसपा नेता हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब पर दिनदहाड़े पिस्टल से गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या किसने की, पुलिस इसे लेकर अभी तक उलझी है। पुलिस हाजी अहसान से जुड़े तमाम प्रॉपर्टी डीलर को खंगाल चुकी है। उनके पार्टनर फैसल से भी पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की, पर हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा। बाहर के शूटरों ने दोनों की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder case: Shahnawaz kills BSP leader Haji Ahsan for wanting to become Don of Najibabad
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को शक है कि नजीबाबाद थाने के गांव कनकपुर निवासी शाहनवाज ने तो हाजी अहसान व उनके भांजे की हत्या नहीं कराई। शाहनवाज का पूर्वांचल के एक बड़े गैंग से नाता बताया जाता है। पुलिस की मानें तो शाहनवाज ने नजीबाबाद का डॉन बनने की चाहत में यह हत्याएं कराई हैं।

विज्ञापन
Double murder case: Shahnawaz kills BSP leader Haji Ahsan for wanting to become Don of Najibabad
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को जानकारी मिली है कि शाहनवाज सोचता था कि बिना हाजी अहसान को रास्ते से हटाए वह नजीबाबाद में अपना वर्चस्व कायम नहीं कर सकता है। क्योंकि नजीबाबाद में हाजी अहसान का वर्चस्व कायम था। उन्हें रास्ते से हटाना जरूरी था। हाजी अहसान की हत्या के बाद उसकी एकतरफा हुकूमत चलती। तमाम प्रॉपर्टी के मामले उसके पास ही रहेंगे। पुलिस शाहनवाज की तलाश में जुट गई है। शाहनवाज का नाम एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में भी आया था। उसके घर से हथियार भी बरामद हुए थे। जेल में रहने के दौरान भी उसका कई बंदियों से विवाद हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed