फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनकाउंटर की तस्वीरें: 20 घंटे तक चकमा देता रहा गिरोह का सरगना, जांबाज अफसरों ने ऐसे किया ढेर

Fri, 26 Jul 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Criminal Sandeep dead and two injured in police encounter at Baghpat city
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जिले में बुधवार को मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भागे सांसी गिरोह के सरगना संदीप और शिव कुमार 20 घंटे तक खेकड़ा के जंगल में ही छिपे रहे। वहीं चकमा दे रहे दोनों बदमाशों को पुलिस बुधवार तक तलाश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को ऐसे किया ढेर, देखें मुठभेड़ की तस्वीरें:-

Criminal Sandeep dead and two injured in police encounter at Baghpat city
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दोनों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने संदीप को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस खाली हाथ थी। लेकिन बदमाश खुद ही पुलिस के सामने आ गया।

Criminal Sandeep dead and two injured in police encounter at Baghpat city
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर-मंडौला मार्ग पर बुधवार सुबह नौ बजे पुलिस और सांसी गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि गिरोह का सरगना संदीप और शिवकुमार पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। यह गिरोह क्षेत्र में डकैती डालने की मंशा से आया था। बुधवार को ही एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संदीप और शिवकुमार पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Criminal Sandeep dead and two injured in police encounter at Baghpat city
मौके पर मौजूद एसपी शैलेश पांडेय व मृतक बदमाश - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह पांच बजे फिर से दोनों बदमाशों का सामना पुलिस से हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरोह के लीडर संदीप को मार गिराया। एसपी ने बताया कि वह शातिर अपराधी है। उसके गिरोह में 15 से 20 सदस्य हैं। बदमाश अलग-अलग टीम बनाकर दिल्ली-एनसीआर व यूपी में डकैती, लूट, हत्या, चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।  पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सांसी गिरोह का सरगना संदीप बुधवार से ही खेकड़ा क्षेत्र के जंगलों में छिपा हुआ था। बुधवार को फखरपुर-मंडौला मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाता हुआ अपने साथी शिवकुमार के साथ भाग गया था। लेकिन उसने खेकड़ा क्षेत्र का जंगल नहीं छोड़ा। उसने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस की कार ही लूटने की कोशिश की।

विज्ञापन
Criminal Sandeep dead and two injured in police encounter at Baghpat city
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

सांसी गिरोह डकैती की घटना को देता है अंजाम
पुलिस ने बताया कि सांसी गिरोह घरों में डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है। विरोध करने पर बेरहमी से परिवार की हत्या कर देते हैं। यह गिरोह बावरिया गैंग की तरह काम करता है। इनका कोई ठिकाना भी नहीं होता। गांव-गांव में घूमते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed