फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: रात के अंधेरे में पड़ोसी के घर में घुसा युवक, युवती ने मचाया शोर और फिर खौफनाक वारदात, तस्वीरें

Thu, 20 Aug 2020 05:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Aug 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Crime News: A young man have murdered in a village at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में बुधवार की रात को एक युवक बदनीयती से पड़ोसी के मकान में घुस गया। इस दौरान युवती ने शोर मचा दिया। इसके बाद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Crime News: A young man have murdered in a village at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा में एक युवक की सरिये से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

Crime News: A young man have murdered in a village at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जानिए क्या है पूरी घटना
कोतवाली क्षेत्र के अंतवाड़ा गांव में बुधवार की देर रात को संजय (25 वर्ष) पुत्र सौरज अपने पड़ोसी मांगेराम पुत्र ह्रदयराम के घर में बदनीयती से घुस गया। इस दौरान मांगेराम की भतीजी ने युवक को देख शोर मचा दिया। वहीं युवती के शोर मचाने पर युवक भागने लगा। इसी दौरान मांगेराम ने युवक पर सरिये से प्रहार किया। वह घायल अवस्था में ही अपने घर पहुंच गया। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime News: A young man have murdered in a village at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी मांगेराम का कहना है कि युवक संजय रात में बदनीयति से उनके मकान में घुस आया था। भतीजी के शोर मचाने पर वह दरवाजा खोल कर भागने लगा, इसी दौरान उसने संजय के सिर पर सरिये से प्रहार किया। संजय शराब पिए हुए था। 

विज्ञापन
Crime News: A young man have murdered in a village at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि जांच के बाद हत्यारोपी मांगेराम को हिरासत में लिया गया है। संजय के परिजन बाहर गए हैं। वह आकर जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed