ईंट भट्ठे पर परवान चढ़ा प्यार, परिवार बना दीवार, युवती की जिद से पुलिस चौकी पर मोहब्बत को मिली मंजिल
- सजातीय युगल के बीच पंजाब भट्ठे पर हुआ था प्यार अंकुरित
- युवती की जिद्द से दोनों की मुहब्बत पर लगी मुहर
जिले के चरथावल थाना क्षेत्र की प्रीति पुत्री जनेश्वर निवासी ज्ञानामाज़रा और बुढ़ाना कोतवाली के गांव बिटावदा निवासी रवि कुमार पुत्र कृष्णपाल के बीच वर्षों से प्रेम.प्रसंग चल रहा था। दोनों पंजाब के एक भट्ठे पर ईट पथेर का कार्य करते थे।
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की भनक पिता को लगी, तो उन्हें यह बात गवारा नहीं हुई। पिता एक हफ्ते पूर्व बेटी को जबरन पंजाब से गांव ले आया और उसका प्रेमी से मिलने पर पहरा लगा दिया। लेकिन प्यार को पाने को प्रीति रात दिन तड़पने लगी।
युवती को विश्वास नहीं हुआ कि परिवार व गांव वाले उसकी शादी प्रेमी से करा देंगे। वह थाने में ही बैठ गई। काफी मशक्कत के बाद लड़की को ग्राम प्रधान एवं परिजनों की सुपुर्दगी में भेजा गया। पंजाब भट्ठे से शनिवार परिजनों के साथ युवक बिरालसी पहुंच गया। दोनों ने एक.दूसरे को वर माला पहनाई।
ग्राम प्रधान कंवरपाल ने किया कन्यादान। दोनों जीवनपर्यंत एक दूजे के होने की कसमें खाईं और बेटी को परिजनों ने सहर्ष विदा किया। सजातीय वर-वधु के प्यार को नाटकीय ढंग से कामयाबी मिलने पर क्षेत्र में चर्चा रहीं।