फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सीन नहीं बनी लेकिन मेरठ में ठीक हो गए नौ कोरोना पाॅजिटिव, चिकित्सकों ने बताया कौन सी दवा आई काम

Sun, 12 Apr 2020 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Apr 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update Meerut News in Hindi: Corona infected patients cured with swine flu and malaria medication
डॉ तुंगवीर सिंह आर्य - फोटो : amar ujala

जानलेवा कोरोना वायरस की अभी कोई दवा या वैक्सीन तैयार नहीं हुई है लेकिन फिर भी मेरठ में नौ मरीज ठीक हो गए। शनिवार को इन नौ कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के पूरी तरह ठीक होने की जानकारी कोविड अस्पताल के चिकित्सकों ने दी तो लोगों में कोरोना वायरस के खौफ के बीच एक उम्मीद की किरण जागी।



कोविड 19 अस्पताल के प्रभारी डॉ तुंगवीर सिंह आर्य ने उस ट्रीटमेंट का राज बताया जिसकी मदद से नौ लोगों ने कोरोना को हराकर जिंदगी की जंग जीत ली। आगे जानें चिकित्सकों की जुबानी कोरोना संक्रमित इन मरीजों के ठीक होने की कहानी  :-

Coronavirus Update Meerut News in Hindi: Corona infected patients cured with swine flu and malaria medication
डॉ तुंगवीर सिंह आर्य व डॉ. आरसी गुप्ता - फोटो : amar ujala

कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि कोरोना के मरीजों को मलेरिया में दी जाने वाली क्लोरोक्विन, एंटी- रेट्रोवायरल ड्रग, स्वाइन फ्लू में दी जाने वाली टेमीफ्लू व गले की दवा एजिथ्रोमाइसिन का कॉम्बीनेशन दिया जाता था।

Coronavirus Update Meerut News in Hindi: Corona infected patients cured with swine flu and malaria medication
ठीक हुए मरीज - फोटो : अमर उजाला

दवाओं का असर, मरीज की हिम्मत व डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई। कोरोना के पाॅजिटिव नौ मरीजों के 24 घंटे के अंदर दो-दो टेस्ट किए गए। दोनों ही बार वह निगेटिव आए। तब डॉक्टरों ने कहा कि ये लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Update Meerut News in Hindi: Corona infected patients cured with swine flu and malaria medication
meerut medical - फोटो : amar ujala

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी बरतें और इससे बचने के निर्देशों का पालन करें। थोड़े-थोड़े अंतराल पर हाथ धुलते रहें तो इससे आसानी से निपटा जा सकता है। लोग सतर्क रहें। जागरूक बनें, डर और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। जांच जरूर कराएं। 

विज्ञापन
Coronavirus Update Meerut News in Hindi: Corona infected patients cured with swine flu and malaria medication
meerut medical - फोटो : amar ujala

डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि दरअसल लोगों को पहले सर्दी-खांसी शुरू होती है, फिर बुखार के बाद गला जाम हो जाता है। सामान्य बीमारी समझकर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाते रहते हैं। लेकिन इत्मीनान रखें, कोरोना को लोग मात दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed