सहारनपुर जनपद में जनता कर्फ्यू के अभूतपूर्व बनाने के बाद सोमवार को लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के लिए बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को व्यवस्था संभालने को कुछ जगह सख्ती बरतनी पड़ी तो कुछ जगहों पर पुलिस को लॉकडाउन का मतलब तक बताना पड़ा। अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
2 of 7
lock down in saharanpur
- फोटो : lock down in meerut
उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश-हरियाणा सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिस की जबरदस्त तैनाती की गई है। सुबह साढ़े छह से दस बजे तक मेडिकलए मंडी, डेयरी, राशन की दुकान सहित जरूरी सेवाओं को लिए छूट दी गई थी।
3 of 7
lock down in saharanpur
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की कुछ सड़कों पर बेवजह कार और वाहन लेकर दोपहर 11 बजे के बाद निकले लोगों को पुलिस ने समझाया। जो नहीं माने उनको लेकर कुछ सख्ती भी बरती। जिला अस्पताल में दोपहर तक ओपीड़ी संचालित की गई।
4 of 7
lock down in saharanpur
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में अफवाहों का दौर भी चला। कस्बाई क्षेत्रों में खेड़ा पलटने और रात में सोए रह जाने जैसी अफवाह फैलाई गई। अफवाह फैलाने के मामले में जनपद के रामपुर मनिहारान में अमित कुमार पुत्र राजपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
5 of 7
lock down in saharanpur
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। यदि लॉकडाउन के दौरान बेवजह कोई सड़क पर वाहन या घूमता दिखा तो वाहन को सीज कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं। मंडलायुक्त संजय कुमार और डीआईजी उपेन्द्र ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों का इनपुट लिया।