फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के अंधकार को मिटाने में एकजुट हुआ पूरा शहर, ऐसे मनाया 'उजाले का पर्व', तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

Mon, 06 Apr 2020 02:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Apr 2020 02:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर शहरवासियों ने चंद लम्हों के लिए घरों की बत्तियां बुझाकर दरवाजों पर दीप जलाकर यह जता दिया कि चुनौती की इस बेला में हम साथ हैं।

विज्ञापन
Corona, Peoples of Meerut diyas light candles, mobile torches against corona for nine minutes in city
मेरठ में दिखा ऐसा नजारा - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी के चंगुल में फंसी दुनिया में बेशक इमरजेंसी जैसे हालात हैं, किंतु इस अंधकार से निकलने के लिए मन की रोशनी लोगों को नई राह दिखा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर शहरवासियों ने चंद लम्हों के लिए घरों की बत्तियां बुझाकर दरवाजों पर दीप जलाकर यह जता दिया कि चुनौती की इस बेला में हम साथ हैं। चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी की रात अपनी कलाओं से गगन को देदीप्यमान कर रहे चांद को रात नौ बजे जैसे ही दीपमालाओं का साथ मिला पूरा शहर अद्भुत नजारे का गवाह बन गया। कहीं एक कोने से हर-हर महादेव की तरंग उठी और पूरा गगन गूंज उठा। रविवार की रात शहरवासियों ने इस संकल्प का दर्शन भी कराया कि हम कोरोना को हरा कर ही छोड़ेंगे। लोगों के जज्बे और हौसले के बीच प्रज्जवलित रोशनी में कोरोना का भय धीरे-धीरे गुम होता नजर आया...

Corona, Peoples of Meerut diyas light candles, mobile torches against corona for nine minutes in city
जलाएं दीये - फोटो : अमर उजाला

रात के नौ बजने से पहले ही लोग घरों की लाइट बंद कर छत पर पहुंच गए थे। जैसे ही घड़ी का कांटा नौ पर पहुंचा एक के बाद एक घर में दीपक और मोमबत्तियां जगमगाने लगी। जिन लोगों ने दीपक नहीं जलाए उन्होंने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। लगातार नौ मिनट तक लोगों ने घरों की लाइट को बंद रखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन किया। इस बीच कई लोगों ने पटाखे जलाकर आसमान को भी रोशन किया।

Corona, Peoples of Meerut diyas light candles, mobile torches against corona for nine minutes in city
दीये जलाएं - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के लड़ने के लिए रविवार रात एक बार फिर शहर के लोगों ने एकजुटता दिखाई। प्रधानमंत्री के दीपक जलाने के आह्वान पर लोगों ने बालकनी, छत और घरों के बाहर दीपक, मोमबत्ती और मोबाइल की टॉर्च जलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona, Peoples of Meerut diyas light candles, mobile torches against corona for nine minutes in city
कुछ ऐसा दिखा शहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

मोदीपुरम के अप्पू एंक्लेव, उदय पार्क, शीलकुंज कॉलोनी, अंसल टाउन आदि कॉलोनियों में दीप जलाए गए। लोगों ने कोरोना को भगाने का संकल्प लिया। कृषि विवि के कुलपति डॉ. आरके मित्तल और प्रोफेसेर डॉ. आरएस सेंगर ने भी परिवार के साथ दीप जलाए और नौ मिनट तक लाइट बंद रखी।

विज्ञापन
Corona, Peoples of Meerut diyas light candles, mobile torches against corona for nine minutes in city
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

दीपक जलाए, गायत्री मंत्र का किया जाप 
सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर, मोहनपुरी, सूरजकुंड रोड, नई मोहनपुरी और नेहरू नगर में भी लोगों ने दीये जलाए। कई जगह परिवार के लोगों ने मिलकर गायत्री मंत्र का जाप किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed