सहारनपुर के हकीकत नगर में मेरठ के कंकरखेड़ा के सिंधावली निवासी सरिता की मौत के बाद उसके भाई यूपी पुलिस में दरोगा नवीन ने पति टिंकू पर हत्या का आरोप लगाया है।
नवीन का कहना है कि चार दिन पहले भी उसने उनकी बहन से मारपीट की थी और वह उसकी ओर सर्विस राइफल लेकर दौड़ा था। आरोपी के ननिहाल की एक महिला से संबंध थे। इसके चलते वह सरिता को रास्ते से हटाना चाहता था। वर्ष 2025 में भी सरिता ने आरोपी के खिलाफ एडीजी मेरठ के कार्यालय में शिकायत दी थी।
2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव के लोगों ने जानकारी दी कि ग्रामीण रामकिशन यूपी पुलिस में दरोगा थे। उनके दो बेटी और पांच बेटे हैं। रामकिशन की मृत्यु के बाद उनके बेटे नवीन को मृतक आश्रित में यूपी पुलिस में दरोगा की नौकरी मिली थी। वह फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात है।
3 of 10
सरिता की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवीन ने बताया कि सरिता अपने पति टिंकू और दो बच्चों के साथ सहारनपुर में किराए के मकान में रहती थी। टिंकू अक्सर सरिता से मारपीट करता था। एडीजी से शिकायत करने के बाद टिंकू मान-मनोव्वल करने लगा। इसके चलते उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी।
4 of 10
सहारनपुर में सरिता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार दिन पहले सरिता ने उनके पास कॉल कर कहा कि टिंकू फिर से मारपीट कर रहा है। उसने बताया कि वह अपनी सर्विस राइफल लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा था। इसके बाद टिंकू ने सरिता का मोबाइल छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। उस दौरान नवीन कांवड़ ड्यूटी पर थे। उनका कहना है कि अब इस मामले में सहारनपुर के सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
5 of 10
हकीकत नगर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत के बाद मृतका की बेटियों को ले जाता पड़ोसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिंकू के परिजन बोले-दोनों के बीच विवाद की जानकारी नहीं
हस्तिनापुर के पलटूपुरी निवासी टिंकू के परिवार के कपिल ने बताया कि टिंकू की शादी सिंधावली गांव निवासी सरिता के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो पुत्रियां पीहू और ज्योत्सना हुईं। करीब तीन वर्ष से टिंकू अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ सहारनपुर में रह रहे थे। परिवार से भी उनका संपर्क बना रहता था।