चाइनीज मांझा लगातार पक्षियों के लिए जानलेवा बन रहा है। मेरठ के माधवपुरम में एक पेड़ पर उल्लू चाइनीज मांझे में फंस गया। उल्लू को कराहते देख लोगों ने उसे नीचे उतारा और उसका उपचार किया। मांझा हटाने के बाद उसे उड़ा दिया गया।
परिंदों के लिए जानलेवा बन रहा चाइनीज मांझा, लोगों ने ऐसे बचाई उल्लू की जान
पूरे प्रकरण की जानकारी पर डीएफओ अदिति शर्मा का कहना है कि चाइनीज मांझे का लोग इस्तेमाल करना बंद करें। इसकी वजह से बहुत से पक्षियों की जान जा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई पक्षी इस तरह से घायल हो जाए तो उसके बारे में वन विभाग को जानकारी दें। जिससे कि घायल पक्षी का इलाज कराकर उसकी जान बचाई जा सके। इसकी जानकारी लोग उनके सीयूजी नंबर 7839435168 पर दे सकते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/