फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर हिंसा: एक और वीडियो ने खोला असली राज, तीन दोस्तों की तलाश में दबिश

Fri, 14 Dec 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 14 Dec 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Violence, Police are looking for three accused friends and are being raided
बुलंदशहर बवाल

बुलंदशहर बवाल में एसटीएफ और पुलिस के रडार पर अब तीन दोस्त आ गए हैं। इनमें दो के नाम मुकेश और गौरव हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों ही युवक बवाल के वक्त सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई पड़ रहे हैं। घटना के बाद से दोनों अपने तीसरे दोस्त के साथ फरार हैं।

Bulandshahr Violence, Police are looking for three accused friends and are being raided
बुलंदशहर बवाल

इनकी गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर क्राइम ब्रांच, एसटीएफ नोएडा और एसटीएफ मेरठ यूनिट की टीम ने जाल बिछा रखा है। बुधवार देररात हापुड़ के बाबूगढ़ में भी एक आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

Bulandshahr Violence, Police are looking for three accused friends and are being raided
बुलंदशहर बवाल

तीन दिसंबर को हुए बवाल में इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, बवाल में चिंगरावठी निवासी सुमित भी गोली लगने से मारा गया। बवाल में मौके पर महाव निवासी जितेंद्र उर्फ फौजी भी था, सेना ने फौजी को एसटीएफ मेरठ को सौंप दिया था। फौजी से पूछताछ में एसटीएफ और एसआईटी को कई अन्य महत्वपूर्ण नाम मिले थे। जिनमें सामने आया कि तीन दोस्तों में एक नाम ऐसा है, जिस पर पुलिस को संदेह है कि उसी युवक ने इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr Violence, Police are looking for three accused friends and are being raided
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

एक अधिकारी की मानें तो कई नाम सामने आए हैं। एसआईटी इसकी जांच कर रही है। जैसे-जैसे नाम सामने आ रहे हैं, विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर पर अन्य लोगों के भी नाम बढ़ाए जा रहे हैं। यह भी बताया गया है कि तीन दिसंबर की दोपहर से ही मुकेश और गौरव फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हैं। तीसरे युवक की गिरफ्तारी से खुलासा हो जाएगा कि इंस्पेक्टर को गोली किसने मारी थी।

विज्ञापन
Bulandshahr Violence, Police are looking for three accused friends and are being raided
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

होमगार्ड ने किया फायर
बुलंदशहर बवाल की दर्ज एफआईआर के आधार पर एसआईटी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर रही है। सामने आया कि इंस्पेक्टर सुबोध गोकशी की सूचना पर महाव गांव के जंगल में पहुंचे थे। दोपहर 1:35 बजे भीड़ हिंसक हो गई। चिंगरावठी पुलिस चौकी पर जाम लगाकर बवाल शुरू कर दिया। उपद्रव के दौरान इंस्पेक्टर को गोली लगी थी। सीओ स्याना एसपी शर्मा को भीड़ ने चौकी में बंद कर आगजनी कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed