फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर बवाल: सामने आया इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाले फौजी का नाम, जम्मू में है तैनात

Fri, 07 Dec 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Dec 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr violence, case open and army man jeetu shot killed inspector subodh kumar
बुलंदशहर बवाल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए भारी बवाल में शहीद इंस्पेक्टर की मौत का खुलासा हो गया है। एसआईटी और एसटीएफ की जांच में एक चौंकाने वाले बात सामने आ रही है। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात जीतू उर्फ फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया।

Bulandshahr violence, case open and army man jeetu shot killed inspector subodh kumar
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें फौजी गोली चलाता साफ दिख रहा है। उसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जम्मू में फौजी की यूनिट के अधिकारियों से बात की। फौजी की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर से पुलिस की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई है।

Bulandshahr violence, case open and army man jeetu shot killed inspector subodh kumar
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना थाना की चिंगरावठी पुलिस चौकी में सोमवार को बवाल हुआ था। जिसमें इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और छात्र सुमित की गोली लगने से मौत हुई है। बवाल के दिन बुलंदशहर में तब्लीगी इज्तिमा में करीब 15 लाख लोगों की भीड़ मौजूद थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एडीजी इंटेलीजेंस, एसआईटी, एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस जांच पड़ताल में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr violence, case open and army man jeetu shot killed inspector subodh kumar
बुलंदशहर हिंसा - फोटो : self

पुलिस ने इस मुकदमे में 27 लोगों को नामजद करते हुए 250-300 अज्ञात लोग मुल्जिम बनाए हैं। जिसमें एक फौजी का नाम भी हत्या की धारा में दर्ज है। बुलंदशहर बवाल का मास्टरमाइंड कौन है, इसकी तफ्तीश कई सीनियर पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस ने पूरी घटना से संबंधित करीब 203 वीडियो जुटाई हैं, जिनमें यह देखा जा रहा कि बवाल कहां से शुरू हुआ और लोगों की भीड़ कैसे उत्तेजित हुई।

विज्ञापन
Bulandshahr violence, case open and army man jeetu shot killed inspector subodh kumar
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को किसने गोली मारी और उसका हत्यारोपी कौन है। यह भी जांच का विषय है कि स्थानीय युवक सुमित को किसकी गोली लगी। जांच अधिकारियों को इस प्रकरण में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति भीड़ में गोली चलाता दिखाई दे रहा है। जांच में यह व्यक्ति फौजी बताया गया, जो कि जम्मू में तैनात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed