फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर बवाल: आरोपी 'फौजी' की मां ने लगाए गंभीर आरोप, तस्वीरें बयां कर रही सच्चाई

Fri, 07 Dec 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Dec 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr violence, army man accused's mother made serious allegations against up police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर बवाल का मुख्य आरोपी जीतू उर्फ फौजी बताया जा रहा है। फौजी की तलाश में पुलिस ने उसके घर ताबड़तोड़ दबिश दी। वहीं शुक्रवार को फौजी की मां ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तस्वीरें बयां कर रही सच्चाई, आगे देखिए:-

Bulandshahr violence, army man accused's mother made serious allegations against up police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर बवाल के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने के आरोपी जीतू उर्फ फौजी की मां शुक्रवार को कैमरे के सामने आई। उन्होंने कहा कि दबिश के दौरान पुलिस ने उनके घर में काफी तोड़फोड़ की है।

Bulandshahr violence, army man accused's mother made serious allegations against up police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एक इंटरव्यू में आरोपी फौजी की मां रतन कौर ने बताया कि घटना वाले दिन उसका बेटा घर पर नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पुलिस जीतू की तलाश करते हुए उनके घर पहुंची तो पुलिस ने घर में तोड़फोड़ कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr violence, army man accused's mother made serious allegations against up police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फौजी की मां ने बताया कि जिस समय पुलिस घर आई थी तो वह उस वक्त घर पर नहीं थी। उनका कहना है कि पुलिसवालों ने उनकी बहू के साथ बदसलूकी भी की। उसे जबरन खींचा, जिससे उसकी चूड़ियां भी टूट गईं।

विज्ञापन
Bulandshahr violence, army man accused's mother made serious allegations against up police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जब रतन कौर से पूछा गया कि आपको मालूम है कि आपके बेटे ने बुलंदशहर में पुलिसवाले को गोली मारी है तो वह बोली कि अगर जीतू ने ऐसा किया है तो उसे तुरंत सजा मिलनी चाहिए। उसने ऐसा किया है तो मैं खुद उसे गोली मार दूंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed