फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर हिंसा: 203 वीडियो में से एक में सामने आया सच, आरोपी को देख पुलिस भी हुई हैरान

Fri, 07 Dec 2018 11:29 AM IST
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Dec 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar violence army soldier shot inspector subodh kumar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर बवाल में एसआईटी और एसटीएफ की जांच में हैरान करने वाले सबूत हाथ लगे हैं। बवाल के दिन इंस्पेक्टर की किसकी गोली लगने से मौत हुई, इसका खुलासा एक वीडियो ने कर दिया है। फिलहाल इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जम्मू पहुंची है। आइए जानते हैं कौन है आरोपी....
bulandshahar violence army soldier shot inspector subodh kumar
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूरी घटना से संबंधित करीब 203 वीडियो जुटाई हैं, जिनमें यह देखा जा रहा कि बवाल कहां से शुरू हुआ और लोगों की भीड़ कैसे उत्तेजित हुई। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को किसने गोली मारी और उसका हत्यारोपी कौन है। यह भी जांच का विषय है कि स्थानीय युवक सुमित को किसकी गोली लगी। जांच अधिकारियों को इस प्रकरण में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति भीड़ में गोली चलाता दिखाई दे रहा है। 
bulandshahar violence army soldier shot inspector subodh kumar
Subodh Kumar Rathore
जांच में यह व्यक्ति फौजी बताया गया, जो कि जम्मू में तैनात है। पुलिस दावा कर रही कि जीतू उर्फ फौजी की गोली ही इंस्पेक्टर सुबोध को लगी। वीडियो में फौजी की पहचान करने के बाद पुलिस ने बुलंदशहर में उसके घर पर दबिश दी। फौजी घर पर नहीं मिला। जानकारी मिली कि फौजी छुट्टी पर आया था। लेकिन बवाल होने के बाद वह वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू रवाना हुई पुलिस टीम

bulandshahar violence army soldier shot inspector subodh kumar
Subodh Kumar Rathore
फौजी की गिरफ्तारी के लिए जम्मू में पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है। जिसमें स्याना थाने के विवेचक और पुलिस अफसर भी जम्मू गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फौजी की जिस यूनिट में तैनाती है, वहां के अधिकारियों से पुलिस अधिकारियों की बातचीत हुई है। जिन्होंने पुलिस की जांच में सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने फौजी को पुलिस को सौंपने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वीडियो बना पुख्ता सुबूत

bulandshahar violence army soldier shot inspector subodh kumar
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोशल साइट पर करीब 180 वीडियो वायरल हुए, जबकि बवाल के दौरान 23 वीडियो पुलिस वालों ने बनाए थे। साइबर सेल ने वीडियो फुटेज को बारीकी से देखा। जिसमें फौजी गोली चलाता साफ दिखाई दे रहा है। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने फौजी पर ही फोकस किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed