आखिर वो दिन आया जिसका खुद दूल्हा-दुल्हन को और उनके परिजनों को इंतजार था। शादि के दिन बरात मंडप में पहुंची और शादी की रस्में शुरू हुईं। वरमाला का समय हुआ तो दुल्हन अपनी सहेलियों संग वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची लेकिन यहां दूल्हे को देखते ही दुल्हन भड़क उठी, दुल्हन ने हाथ में उठाई हुई वरमाला के टुकड़े टुकड़े कर दूर फेंक दिया और परिजनों पर भड़क उठी।
जब शादी के मंडप में बिफरी दुल्हनें, स्टेज पर तोड़ी वरमाला, तो किसी ने दूल्हे की हरकत देख लौटाई बरात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे को देखकर स्टेज पर ही बिफर गई दुल्हन, तोड़ी वरमाला, शादी से किया इनकार
मेरठ से सटे भावनपुर दूल्हे का काला रंग देखकर स्टेज पर ही दुल्हन भड़क गई। उसने वरमाला तोड़कर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी हरिद्वार के एक गांव में तय हुई थी। लड़की पक्ष ने शादी से पूर्व की सभी रस्में अच्छे से निभाई थीं।
तय समय पर चढ़त के बाद दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया। दुल्हन भी सहेलियों के साथ वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह भड़क गई। दुल्हन ने गुस्से में वरमाला तोड़ डाली और अपने परिजनों पर बरस पड़ी। परिजनों ने शादी के लिए उसे काफी मनाया लेकिन वह नहीं मानी। साफ इनकार कर दिया।चर्चा है कि दुल्हन को दूसरा फोटो दिखाया गया था। दूल्हा पक्ष ने गांव वालों से किसी और युवती से शादी करने की बात की, लेकिन कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
पैसे नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने बैरंग लौटाई बरात
हरदोई के कलेवा के दौरान दूल्हा रुपये नहीं गिन पाया और अपना नाम भी नहीं लिख सका। ये देखकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। शाहाबाद कोतवाली में लगभग दो घंटे तक चली कवायद के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। शाहजहांपुर शहर निवासी एक अधिवक्ता के पुत्र का विवाह शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किसान की पुत्री के साथ तय हुआ था। तय समय पर रात को बरात आई और वधू पक्ष के लोगों ने जमकर खातिरदारी भी की। सुबह कलेवा के दौरान दूल्हे को मिले रुपये गिनने के लिए कहा गया तो दूल्हे ने संकोच के साथ रुपये उठा लिए, लेकिन रुपये गिन नहीं पाया।
इसकी जानकारी होने वाली दुल्हन को हुई तो उसे शक हो गया। उसने दूल्हे से अपना नाम लिखकर दिखाने को कहा, लेकिन दूल्हा यह भी नहीं कर पाया। इसके बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया। बताया गया कि युवती स्नातक है, जबकि युवक हाईस्कूल पास भी नहीं है।
मूक बधिर दूल्हा देख किया शादी से इनकार
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में रविवार की रात आई एक बरात में फेरे के दौरान दूल्हे के मूकबधिर होने की जानकारी पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार की रिपोर्ट न लिखाने की बात पर पुलिस ने आपसी समझौते के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों को वापस जाने दिया।
जनेतपुर गांव में एक परिवार में रविवार को हमीरपुर जिले के मिश्रीपुर गांव से बरात आई थी । वरमाला आदि के बाद जब फेरे का समय आया तभी दुल्हन के मामा को दूल्हे के मूकबधिर होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने हकीकत का पता लगाया। जानकारी सही मिलने पर उन्होंने तुरंत अपनी भांजी (दुल्हन) व बहन को इसकी जानकारी दी। दूल्हे के गूंगा होने की जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। बराती भी वापस चले गए। इस दौरान लोगों ने दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
बारात में गश खाकर गिरा दूल्हा, उम्रदराज देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार
उन्नाव में आई एक बारात में दूल्हा गश खाकर गिर गया। खबर मिलने पर दुल्हन देखने पहुंची। उम्रदराज दूल्हा देख लड़की के होश उड़ गए। उसने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्षों में मान मनौव्वल होती रहा मगर दुल्हन नहीं मानी। सुबह बारात बिना दुल्हन लौट गई।
मनिकापुर गांव के शब्बीर जोगी की बेटी रोशनी की शादी लखनऊ निवासी मोहम्मद आफताब के साथ तय हुई थी। शादी के लिए आफताब बारात लेकर आया। बारातियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था कि इसी दौरान दूल्हा गश खाकर गिर गया। इसकी खबर दुल्हन तक पहुंची तो वह बाहर निकल कर चोरी छिपे दूल्हे को देखने पहुंच गई। उम्रदराज दूल्हे को लड़खड़ाता देख रोशनी अवाक रह गई। घर पहुंचकर उसने माता पिता और अन्य परिजनों से शादी न करने की बात कही। शादी से इनकार की जानकारी होते ही बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। जिसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई।