एक प्रेमी जोड़े ने होटल में जाकर कमरा बुक कराया और वे रूम में चले गए। दोनों के बीच न जाने क्या हुआ। एक पल में दोनों की जिंदगी उजड़ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगा ली। जानिए पूरा मामला।
2 of 6
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर थानाक्षेत्र के होटल में मंगलवार को मिले मुरादनगर निवासी युवक-युवती के शवों के पोस्टमार्टम से साफ हो गया कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में जुटी पुलिस दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकलवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जीडी में तस्करा डालेगी।
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार दोनों के शवों का बुधवार तड़के पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
4 of 6
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर परतापुर जीएस त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती को गला दबाकर मारा गया। इससे साफ है कि युवती की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर न आने पर होटल संचालक की ओर से इस मामले की सूचना दर्ज की थी। चूंकि युवक की भी मृत्यु हो चुकी है इसलिए इसमें केस दर्ज करने की बजाय जीडी में तस्करा डाला जाएगा। दोनों ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी जांच चल रही है। बकौल इंस्पेक्टर घटना स्थल से दोनों के मोबाइल फोन बरामद हुए थे। लेकिन दोनों के पैटर्न लॉक है।