मेरठ में लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में इंतजार अली के मकान में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बागपत, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों से पटाखे बनाने वाला बारूद मेरठ में आया था। मंगलवार को लिसाड़ीगेट पुलिस ने इंतजार के रिश्तेदार के धर्मकांटे पर छापा मारकर करीब 18 क्विंटल विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली। यहीं से इंतजार के घर बारूद भेजा गया था, जहां आतिशबाजी का सामान तैयार हो रहा था। पुलिस ने इंतजार अली और उसके रिश्तेदार याकूब को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में इंतजार अली के मकान में सोमवार दोपहर विस्फोट में तीन मकान जमींदोज हो गए थे। हादसे में इंतजार की बेटी समीमा की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस और एनडीआरएएफ टीम की जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि इंतजार के घर में आतिशबाजी का सामान तैयार हो रहा था, जिसमें विस्फोट हुआ।
2 of 7
लिसाड़ीगेट में मिला बारूद
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सिलिंडर और फ्रिज के कंप्रेशर में धमाका होने के चलते तीन मकानों का लिंटर गिर गया था। पुलिस का दावा है कि बागपत के मुस्तकीम के साथ मिलकर इंतजार अली आतिशबाजी का काम करता था। विस्फोटक सामग्री कहां से आई, इसे लेकर सवाल उठ रहे थे। पुलिस ने रात में ही मुस्तकीम और अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
3 of 7
लिसाड़ीगेट में मिला बारूद
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने मुस्तकीम के भाई याकूब के धर्मकांटे पर छापा मारा, जिसके नीचे पटाखे बनाने वाला बारूद रखा हुआ था। पुलिस ने धर्मकांटे से 20 बोरे बारूद और 25 बोरे गंधक बरामद किया है। मौके से इंतजार और याकूब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
4 of 7
मेरठ में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
बाद में एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुस्तकीम की तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने इस मामले में इंतजार, मुस्तकीम, याकूब समेत कई लोग आरोपी बनाए है। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
5 of 7
मेरठ में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बारूद और गंधक के बोरे मिले हैं, जिससे आतिशबाजी का सामान बनाने का काम इंतजार अली के घर पर चल रहा था। पुलिस आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करेगी। लिसाड़ीगेट या अन्य दूसरी जगह पर पटाखे बनाने वाला बारूद कहां-कहां पर है, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी