फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महापंचायत: किसानों ने कब्जाई अफसरों की चौखट... खूब की गई आतिशबाजी, मूकदर्शक बनी रही पुलिस, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Mar 2023 01:48 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Mar 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
BKU apolitical: Farmers burst fireworks in Mahapanchayat near officials residence but police did not action
महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की चौखट पर किसानों की महापंचायत के दौरान 12 घंटे कब्जा रहा और खूब आतिशबाजी की गई। एसएसपी आवास के सामने मंगलवार की रात 12 बजे ही मंच लगा दिया गया था। बुधवार सुबह पांच बजे से दूर-दराज से किसान आने लगे और एसपी देहात आवास के दरवाजे पर दिनभर किसानों के कपड़े सूखते रहे। शाम पांच बजे किसानों की पंचायत खत्म होने पर ही अधिकारी अपने आवासों में पहुंच पाए।



मेरठ में बुधवार को भाकियू (अराजनैतिक) की कमिश्नरी चौक पर महापंचायत हुई। किसानों ने कमिश्नर पार्क व मेरठ कॉलेज से लेकर एसएसपी आवास के पास कुटी चौराहे तक टेंट लगा दिए। एसएसपी आवास, एडीएम, एसपी देहात के आवास पर बुधवार सुबह से कब्जा कर लिया। किसानों के कपड़े अधिकारियों के आवासों के गेट पर सूखते रहे। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों के आवास पर खूब आतिशबाजी भी की गई। पुलिस ने किसानों को समझाया, इसके बावजूद वह नहीं मानें। महापंचायत में किसानों की सारी व्यवस्था पुलिस ने संभाली।

BKU apolitical: Farmers burst fireworks in Mahapanchayat near officials residence but police did not action
किसानों की महापंचायत, भाकिय अराजनैतिक - फोटो : अमर उजाला

आतिशबाजी होती रही, मूकदर्शक बनी रही पुलिस
पुलिस व प्रशासन अधिकारियों आवासों के सामने किसान आतिशबाजी करते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। महापंचायत में पुलिस की कोई सख्ती नहीं दिखाई दी। महापंचायत में सिर्फ 20 ट्रैक्टरों से ही किसान आए है। अधिकांश किसान बस और ट्रेन से महापंचायत में पहुंचे। किसानों की बस को रोकने के लिए पुलिस लाइन के सामने सारी व्यवस्था बनाई थी। दलाल किसान नेताओं के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी की।

BKU apolitical: Farmers burst fireworks in Mahapanchayat near officials residence but police did not action
किसान - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन पर उमड़ी भीड़, खचाखच भरी नौचंदी
किसान महापंचायत खत्म होने के बाद सिटी स्टेशन पर किसानों का सैलाब उमड़ा। यह देख स्थानीय रेलवे अधिकारी ने टिकट के तीनों काउंटर चालू करा दिए। जीआरपी ने सरकुलेटिंग एरिया और स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी। जैसे ही स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस पहुंची अधिकांश किसान सवार हो गए। रेलवे अधिकारियों का अनुमान है कि नौचंदी में करीब दो हजार किसान सवार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU apolitical: Farmers burst fireworks in Mahapanchayat near officials residence but police did not action
किसान - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के 14 हजार किसान परेशान
किसान नेता ने बताया कि हापुड़ में 600 करोड़ रुपये का घोटाला 19 साल पहले हुआ था। किसानों के जमा बिजली बिल की फर्जी रसीद थमा दी गई थी। इसकी जांच हुई। परिणाम ढाक के तीन पात रहा। आज तक किसानों के पास 20-20 लाख रुपये का बिल बकाया आ रहा है। 14 हजार किसान परेशान हैं। कोई समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
BKU apolitical: Farmers burst fireworks in Mahapanchayat near officials residence but police did not action
किसान - फोटो : अमर उजाला

चुड़ियाला के लिए रास्ता मिलना चाहिए
किसानों ने मोहिउद्दीनपुर और परतापुर के बीच चुड़ियाला जाने के लिए रास्ते की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि रास्ता नहीं मिला तो भोजपुर की तरह कड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed