नवदंपति ने आत्महत्या करने से पहले कमरे में एक ऐसी निशानी छोड़ दी, जिससे सुसाइड का खुलासा हो गया। नवदंपति की खुदखुशी की वजह जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तस्वीरों में जानिए आखिर ऐसी क्या वजह थी :-
Pics: नवदंपति के 'सुसाइड का राज' कर देगा रोंगटे खड़े, वीडियो में बताई दर्दनाक 'मौत' की वजह
यूपी में बिजनौर जिले के नगीना देहात थाने के गांव खुशहालपुर मठेरी में तीन दिन पहले नवदंपति की खुदकुशी की वजह गांव के ही दो युवक बन गए। दोनों को अलग कराने के लिए आरोपी नवविवाहिता को बदनाम कर रहे थे। इससे आहत होकर दंपति ने आत्मघाती कदम उठाया। दोनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। नवदंपति के कमरे से मिले मोबाइल में बनी वीडियो से दोनों के खुदकुशी करने का राज खुल गया।
नजीबाबाद थाने के गांव बौरेकी निवासी आशाराम की 23 साल की पुत्री सोनम की शादी 30 मार्च को नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव खुशहाल पुर मठेरी निवासी रामस्वरूप के 24 साल के पुत्र सचिन उर्फ सोनू के साथ हुई थी। सचिन मुंबई में अपने बड़े भाई की बेकरी पर काम करता था। तीज के मौके पर वह घर आया था। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ अपनी ससुराल बौरेकी गया था। दोनों वहां से खुशी-खुशी लौटे थे। सोमवार रात दोनों खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सुबह दोनों के शव कमरे के कुंडे में लटके मिले। दोनों ने आत्महत्या क्यों की थी, इस बात से पर्दा नहीं उठ पा रहा था।
देखें:- VIDEO: इस वीडियो के बाद पति-पत्नी ने लगाई फांसी, वजह का किया खुलासा
गुरुवार को सोनम की मां ने पुलिस से मिलकर बताया था कि गांव खुशहालपुर मठेरी निवासी करन का पुत्र मोनू उसकी पुत्री को बदनाम कर रहा था। वह पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी करता था। मोनू की गांव बौरेकी में भी रिश्तेदारी है, वहां भी मोनू खूब आता जाता था। मोनू के पिता करन ने ही सोनम की शादी सचिन से कराई थी। परिजनों को सचिन के कमरे से मिले मोबाइल में एक वीडियो मिली है। वीडियो से दोनों की आत्महत्या का राज खुल गया।
पुलिस के मुताबिक सचिन का चचेरा भाई कालू, गांव का मोनू दोनों सोनम को बदनाम कर रहे थे। कालू कहता घूम रहा था कि सोनम के अपने जीजा से अनैतिक संबंध हैं। जबकि मोनू खुद से सोनम के संबंध बता रहा था। इन सब बातों का जिक्र सचिन के कमरे से मिले मोबाइल में कैद हैं। सचिन, सोनम वीडियो में कह रहे हैं कि सोनम को बेवजह इतना बदनाम कर दिया गया अब वह जिंदा नहीं रहना चाहते। दोनों एक साथ मर रहे हैं। कालू और मोनू के खिलाफ सचिन के पिता रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।