{"_id":"5c87885cbdec2214411977f2","slug":"bhim-army-chief-chandrashekhar-got-soick-after-police-arrested-him-from-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर की हालत बिगड़ी, दिल्ली अस्पताल में भर्ती, भीम आर्मी समर्थकों को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर की हालत बिगड़ी, दिल्ली अस्पताल में भर्ती, भीम आर्मी समर्थकों को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट
यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चंद्रशेखर को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई।
2 of 8
भीम आर्मी
हिरासत में लिए जाने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर चंद्रशेखर को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहीं चंद्रशेखर को हिरासत में लिए जाने के बाद खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
3 of 8
भीम आर्मी
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को सहारनपुर पुलिस ने गांव जड़ौदा जट से हिरासत में लिया। इस पर भीम आर्मी के समर्थकों ने पुलिस का विरोध करते हुए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
भीम आर्मी
जानकारी के अनुसार भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर व समर्थकों द्वारा कड़ी सुरक्षा के बावजूद सोमवार को सहारनपुर में हुंकार रैली निकाली गई। बताया गया कि इस रैली के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद यह रैली निकाली गई। मंगलवार को यह रैली देवबंद से आगे बढ़नी थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
5 of 8
हाईवे पर हंगामा करते भीम आर्मी कार्यकर्ता
एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार भीम आर्मी प्रतिनिधियों को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं अखबार में प्रकाशित खबरें से रैली के निकाले जाने की सुचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी करने पर मालूम चला कि रैली मंगलवार को देवबंद से आगे बढ़ते हुए मुजफ्फरनगर की और रवाना होनी थी। इसी दौरान चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।