फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या फिर आत्महत्या: पत्नी की लाश के पास बैठकर सिपाही ने लिखा सुसाइड नोट, 'देसी घी' बड़ी वजह

Mon, 11 Mar 2019 06:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
murder and then suicide, cop wrote a suicide note by sitting near his dead wife in Baghpat
मौके पर जांच-पड़ताल करती पुलिस
यूपी के बागपत पुलिस लाइन के तीसरे फ्लोर पर दिल दहला देने वाली वारदात हुई। सिर्फ चार महीने में वीरेंद्र और ज्योति के बीच घरेलू कलह गहरा गई। ज्योति की हत्या के बाद वीरेंद्र ने उसकी लाश के पास बैठकर सुसाइड नोट की दो कॉपी लिखीं। एक कागज पर और दूसरी डायरी पर।
murder and then suicide, cop wrote a suicide note by sitting near his dead wife in Baghpat
पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने वाला सिपाही -फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली के रहने वाली वीरेंद्र और सहारनपुर की ज्योति सजातीय थे। दोनों की अरैंज मैरिज पांच नवंबर 2018 को हुई। सिर्फ चार माह में ही दांपत्य जीवन में इतना जहर घुल गया, इससे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। लखनऊ से वीरेंद्र रविवार सुबह ही बागपत पहुंचा था। ज्योति साल 2016 और वीरेंद्र साल 2018 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वीरेंद्र की ट्रेनिंग 25 जनवरी को ही पूरी हुई थी।

murder and then suicide, cop wrote a suicide note by sitting near his dead wife in Baghpat
मौके पर जांच-पड़ताल करती पुलिस,
सुबह साढे़ सात बजे ज्योति की अपने परिजनों से आखिरी बार बात हुई और उसने घर बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए सोनीपत जा रहे हैं। परिजनों ने दोपहर बाद कॉल की, लेकिन ज्योति और वीरेंद्र के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। तो उन्हें अनष्टि की आशंका हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder and then suicide, cop wrote a suicide note by sitting near his dead wife in Baghpat
मृतक ज्योति -फाइल फोटो
इधर कमरे में वीरेंद्र ने पहले पत्नी की पिटाई की। पीछे की तरफ उसके साथ बांधे और इसके बाद पानी गरम करने की रॉड की तार से फांसी लगा दी। इसके बाद वीरेंद्र लाश के पास बैठा। पहले डायरी में सुसाइड नोट लिखा फिर उसे एक कागज पर उतारा। ज्योति की चुनरी से ही पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

 
विज्ञापन
murder and then suicide, cop wrote a suicide note by sitting near his dead wife in Baghpat
मौके पर जांच-पड़ताल करती पुलिस
गौरतलब है कि जिस जगह वारदात हुई वह पुलिस लाइन का तीसरी मंजिल है। क्वार्टर के आसपास कोई नहीं रहता। यही वजह रही कि ज्योति की चीखें कोई नहीं सुन सका। एक पुलिसकर्मी को परिजनों ने दोपहर के समय कॉल की। बताया जा रहा है कि उसने कमरे में झांककर देखा, लेकिन वीभत्स दृश्य से वह इतना सहम गया कि कहीं जिक्र नहीं किया। रात के समय आरआई को मामले की जानकारी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed