सोशल मीडिया पर डिस्कवरी चैनल का एक वीडियो दिखाया जा रहा है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 12 अगस्त को रात्रि नौ बजे शो प्रसारित होगा, चैनल द्वारा बनाई गए मैन वर्सेज वाइल्ड के सीरियल में प्रधानमंत्री मोदी बियर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बियर ग्रिल्स ने यूपी के इस जिले में की थी 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो की खास बात यह भी है कि इस वाइल्ड लाइफ शो की शूटिंग के लिए यूपी को चुना गया। जी हां, इस वाइल्ड लाइफ फिल्म की शूटिंग यूपी के बिजनौर जनपद के कालागढ़ व कार्बेट पार्क में की गई है। वीडियो में कार्बेट टाइगर रिजर्व व वाइल्ड लाइफ दृश्यों को देखकर क्षेत्र की जनता रोमांचित है।
शो के ट्रेलर में दिखाए जा रही रामगंगा नदी, कार्बेट के जंगल व भिक्कावाला से कार में जाते पीएम मोदी को लेकर भारी उत्साह है। वन्यजीव संरक्षण को लेकर तैयार की गए इस शो से कार्बेट पार्क, कालागढ़ व जनपद बिजनौर का गौरव बढ़ गया है।
पीएम मोदी पहली बार 14 फरवरी को कालागढ़ आए थे। जनपद बिजनौर के भिक्कावाला स्थित सेंट मेरीस इंटर कालेज प्रांगण में बने हैलीपैड पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उतरकर कुछ लम्हे प्रधानमंत्री मोदी ने वहां गुजारे। इसके बाद साथ आए अधिकारियों व डिस्कवरी चैनल के पदाधिकारियों से बातचीत की।
प्रशासन ने उस समय पीएम के दौरे को पूरी तरह से निजी बताते हुए मीडिया को न तो कॉलेज के अंदर ही जाने दिया और न ही रामगंगा बांध पर जाने दिया। भारी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री मोदी भिक्कावाला के इंटर कॉलेज से पुराना कालागढ़ होकर रामगंगा बांध से कार्बेट पार्क के लिए बोट से रवाना हो गए थे। इस दौरान रामगंगा बांध के जलाशय व कार्बेट पार्क में मूवी को शूट किया गया प्रतीत हो रहा है।