दाढ़ी पर दंगल: आईजी के समक्ष आवेदन का दावा करने वाले एसआई ने कटवाई दाढ़ी, नए लुक थाने में हुए हाजिर
इंतसार ने निलंबन से बहाल होने पर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रत्यावेदन किया। वहीं प्रत्यावेदन पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पनिरीक्षक इंतसार अली को निलंबन से बहाल कर दिया है।
बागपत के रमाला थाने में तैनात उप निरीक्षक इंतसार अली को बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया था। सहारनपुर निवासी इंतसार अली यूपी पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे।
पिछले तीन साल से वह जिले में कार्यरत हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें रमाला थाने में तैनाती दी गई थी। पुलिस विभाग के नियमों के विपरीत लंबी दाढ़ी रखने को लेकर चर्चा में आए हैं।
एसआई इंतसार अली को दो बार विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। लगातार विभागीय नियमों की अनदेखी के चलते यह कार्रवाई की गई।
एसपी के अनुसार इंतसार अली को पूर्व में भी पैटर्न के अनुसार वर्दी धारण न करने व दाढ़ी न बनाने के संबंध में जांच कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जा चुका था।
लेकिन इसके बावजूद भी उप निरीक्षक द्वारा निर्देशों का पालन न करते हुए ड्रेस कोड के विपरीत मनमाने ढंग से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रेस कोड का पालन करने में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया।
इसके बाद जहां जमीयत, उलमा और धार्मिक संगठन व पुलिस प्रशासन आमने सामने आ गए थे।