फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Sat, 23 Oct 2021 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Oct 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Attachment proceedings amid protests in Sotiganj, heavy police force deployed
मेरठ के सोतीगंज में कुर्की की कार्यवाही - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शनिवार को सोतीगंज में कबाड़ी आदिल के यहां कुर्की की कार्यवाही के लिए पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। भारी पुलिस बल के बीच पुलिस ने सामान जप्त कर लिया। सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ गल्ला के बाद पुलिस ने 32 कबाड़ियों की संपत्ति की लिस्ट बना ली है। इनकी संपत्ति करीब दस अरब की आंकी गई है। गैंगस्टर के तहत चोरी के वाहन काटने वाले इन कबाड़ियों की बेनामी संपत्ति पुलिस जब्त करने की तैयारी में लगी हुई है।



शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे कबाड़ी आदिल की सोतीगंज स्थिति मकान को जब्त कर कुर्की की कार्यवाही की। आदिल की बुआ ने पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप था कि जिसकी कुर्की होनी चाहिए थी, उनकी कुर्की नहीं की। हालांकि पुलिस ने किसी की एक न सुनी और पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया।  पुलिस ने फरार चल रहे आदिल की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

Attachment proceedings amid protests in Sotiganj, heavy police force deployed
मेरठ के सोतीगंज में कुर्की की कार्यवाही - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रेलवे रोड पुलिस ने कुछ महीने पहले एक वाहन चोर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि वह सोतीगंज निवासी आदिल के यहां वाहन बेचता है। पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। तमाम कोशिश के बाद भी जब वह हाथ नहीं आया तो पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही शुरू की। एक महीने पहले पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया।

Attachment proceedings amid protests in Sotiganj, heavy police force deployed
मेरठ के सोतीगंज में कुर्की की कार्यवाही - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को पुलिस दल बल के साथ आदिल के घर रविंदरपुरी पहुंची तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। महिला पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं को पकड़ा। इसके बाद जप्तीकरण की कार्यवाही शुरू हो गई। भारी विरोध के बीच पुलिस ने समान समेट लिया और थाने भिजवा दिया। एएसपी सूरज राय ने खुद मौजूद रहकर कार्यवाही कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Attachment proceedings amid protests in Sotiganj, heavy police force deployed
मेरठ के सोतीगंज में कुर्की की कार्यवाही - फोटो : अमर उजाला

आदिल के परिवार की महिलाओं का आरोप था कि यह कार्यवाही किसी और आदिल के यहां होनी थी। शातिर लोगों ने असली चोर का नाम छिपकर नोटिस में पिता का नाम बदलवा दिया। यह भी आरोप था कि पुलिस ने नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही भी नहीं की।

विज्ञापन
Attachment proceedings amid protests in Sotiganj, heavy police force deployed
मेरठ के सोतीगंज में कुर्की की कार्यवाही - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हाजी गल्ला के अलावा सोतीगंज के 32 कबाड़ी पुलिस के रडार पर हैं। इनकी करीब दस अरब की संपत्ति बताई है। पुलिस का दावा है कि चोरी के वाहन काटने वाले सोतीगंज के कबाड़ियों ने अब ठिकाने बदल दिए हैं। 

इनका पता लगाने के लिए पुलिस लग गई है। एसएसपी ने बताया कि चोरी के वाहनों के पार्ट्स कबाडियों ने कहां छुपाए हैं, इसके लिए ड्रोन से भी निगरानी करेंगे। हाजी इकबाल ने भी चोरी के वाहनों से करोड़ों रुपये के संपत्ति अर्जित की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed