फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंगद आत्महत्या मामला: फ्रीजर में रखा गया शव, कनाडा से पिता के पहुंचने पर होगा अंतिम संस्कार

Thu, 27 Jun 2024 02:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jun 2024 02:26 PM IST
विज्ञापन
Angad suicide case: Body kept in freezer, last rites to be performed after father arrives from Canada
अंगद आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

रामराज के मोहल्ला मायानगर में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। बीच-बीच में रोने की आवाजें सन्नाटे को चीरती रहीं। पिता के डांटने पर खुदकुशी करने वाले अंगद के घर भीड़ लगी थी। हर कोई परिजनों को दिलासा दे रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अंगद का शव पहुंचा तो चीत्कार मच गई। उसका आठ साल का भाई रुद्र बार-बार कह रहा था कि मां, भाई को क्या हुआ, यह बोल क्यों नहीं रहे। बच्चे की हालत देखकर मां पूजा बेहोश हो गईं। फिलहाल शव को फ्रीजर में रख दिया है। अंगद के पिता नितिन राठी कनाडा से लौटेंगे तब अंतिम संस्कार होगा।

Angad suicide case: Body kept in freezer, last rites to be performed after father arrives from Canada
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

रामराज के मोहल्ला मायानगर निवासी नितिन राठी उर्फ बब्बू के दो पुत्र अंगद (14) व रुद्र (8) वर्ष थे। अंगद कक्षा दसवीं में पढ़ता था। नितिन राठी का रामराज में ही चौधरी ट्रांसपोर्टर के नाम से कारोबार है। बताया गया कि कारोबार में नुकसान के चलते वह 15 दिन पूर्व ही कनाडा में नौकरी करने गए थे।
 

Angad suicide case: Body kept in freezer, last rites to be performed after father arrives from Canada
गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर शाम नितिन ने कनाडा से फोन कर बेटे अंगद को मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करने पर डांट लगाई थी और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा था। डांट से क्षुब्ध किशोर ने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कमरे की तरफ दौड़े परिजनों ने खून से लथपथ अंगद को देखा तो उनके होश उड़ गए। उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बुधवार को परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हालत खराब होने पर रुद्र को रिश्तेदार पड़ोसी के घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Angad suicide case: Body kept in freezer, last rites to be performed after father arrives from Canada
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जेब से मिला था सुसाइड नोट
पुलिस को छात्र की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पिता पर नई बाइक और नया मोबाइल न दिलाने की बात कही है। इसके चलते वह जीना नहीं चाहता। इसी से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है।

विज्ञापन
Angad suicide case: Body kept in freezer, last rites to be performed after father arrives from Canada
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पिता कनाडा से हुए रवाना
ट्रांसपोर्टर नितिन राठी उर्फ बब्बू 15 दिन पूर्व ट्रांसपोर्ट का काम सीजनली होने के कारण नौकरी करने के लिए कनाडा गए थे। बताया गया कि वह कनाडा से बेटे की मौत की सूचना से स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार देर रात वह रामराज पहुंच जाएंगे। इसके बाद ही मृतक अंगद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed