मेरठ के जानीखुर्द थानक्षेत्र के कस्बा सिवाल खास निवासी अनस पुत्र अनीश उम्र 14 वर्ष का सिर कटा शव शनिवार को सिवाल खानपुर मार्ग स्थित एक खेत में मिला था। शव से सिर गायब था। पुलिस ने रविवार को अनस का सिर भी घटनास्थल के पास स्थित एक खेत से बरामद कर लिया। अनस की हत्या बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर की गई थी। रविवार को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर अनस की हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को किशोर के शव से कटी गर्दन को जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अनस की बहन से आरोपी नदीम व फैजल आए दिन छेड़छाड करते थे, जिसका अनस विरोध करता था। अनस को रास्ते से हटाने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर डाली। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कैसे आरोपियों ने 14 साल के मासूम को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार डाला।
यह भी पढ़ें: बागपत: मामूूली बात पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, फायरिंग, दो को लगी गोली, कई हिरासत में
2 of 6
अनस हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
कस्बा सिवाल खास निवासी पेशे से नाई अनीस के पुत्र अनस का सिर कटा शव शनिवार को गांव के राशिद के खेत में मिला था। लेकिन मौके पर अनस का सिर नहीं मिला था। पुलिस ने घटना की जांच की तो घटना का खुलासा 24 घंटे से भी कम समय कर दिया। पुलिस ने घटना के दो आरोपी युवकों नदीम और फरमान उर्फ फैजल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर सिर भी बरामद कर लिया।
3 of 6
अनस हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि अनस की बड़ी बहन से काफी समय से कस्बा सिवाल खास निवासी दो युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। अनस ने कई बाद युवकों से अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध किया था। दस दिन पूर्व आरोपी युवक अनस के घर तक उसकी बहन के साथ पीछा करते हुए पहुंच गए। जिसका विरोध अनस और उसके बड़े भाई कैफ ने किया था। जिस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी।
4 of 6
अनस हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
एक सप्ताह पूर्व दोनों युवकों ने घर के बहार खड़ी बहन के साथ छेड़छाड की, जिसका विरोध अनस ने किया। इसको लेकर दोनों युवकों ने तमंचा दिखाकर अनस को जान से मारने की धमकी दी थी। तीन दिन पूर्व छेड़छाड़ से परेशान होकर अनीस ने अपनी बेटी को अपनी सुसराल मुरादनगर भेज दिया था।
5 of 6
अनस हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
इसके अगले दिन दोनों युवक अनीस के घर पहुंचे। युवती के वहां न मिलने पर घर में मिले कैफ से बहन के बारें में पूछा। न बताने पर आरोपी युवकों ने कैफ के साथ मारपीट की। उसी शाम बाजार में मिले अनस से आरोपी युवकों ने बहन का मोबाइल नंबर मांगा, न देने पर आरोपी युवकों ने उससे जान से मारने की धमकी दी।