फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी से जुड़ा ऐसा किस्सा... जिसे शायद नहीं जानते होंगे आप, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 04 Aug 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 04 Aug 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
An incident belongs to dancer sapna chaudhary will blow your mind see in pics
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की मशहूर डांसर व सिंगर सपना चौधरी आज जाना पहचाना नाम हैं। हरियाणा के अलावा राजस्थान और यूपी ऐसे राज्य हैं जहां उनके ठुमकों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। यूपी के मेरठ में सपना चौधरी का नाम लेते ही लोग चौकन्ने हो जाते हैं। शहर के लोगों में आज भी सपना चौधरी का इतना क्रेज है कि वे उनकी एक झलक पाने लिए बेताब रहते हैं। मेरठवासियों की इसी चाहत को देखते हुए सपना चौधरी ने साल 2016 में यहां अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए हां कर दी, लेकिन जब वह यहां पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा जिसकी सपना ने कल्पना भी नहीं की होगी। यहां तक कि सपना ने भविष्य में कभी मेरठ न आने की बात कह दी।



जी हां, आगे जानिए कि आखिर हुआ क्या था कि सपना को मेरठ को कहना पड़ा 'ना बाबा ना' :-

ठान रखी है मेरठ न आने की जिद 

An incident belongs to dancer sapna chaudhary will blow your mind see in pics
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह अपने नए और बदले अंदाज से दर्शकों को चौंकाती रहती हैं। हाल ही में सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की जिनमें उनका लुक बिल्कुल ही अलग नजर आ रहा है। वह पहले से ज्यादा बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखने लगीं हैं। सपना जहां देश के कई जगह अपनी परफॉर्मेंस देती रहती है लेकिन उन्होंन कभी मेरठ न आने की कसम ही खा ली है। वैसे मेरठ के लोग लंबे समय से शहर में सपना की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए तरस रहे हैं लेकिन सपना ने शहर में न आने की जिद ठान रखी है।

डाबका में आयोजित किया गया था शो

An incident belongs to dancer sapna chaudhary will blow your mind see in pics
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त 2016 को सपना चौधरी का मेरठ में 'कार्यक्रम' था। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी के ठुमके दखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था। यह कार्यक्रम मेरठ के डाबका गांव में आयोजित किया गया था। तय समय पर जब सपना डांस स्टेज पर पहुंचीं तो लोगों ने बेतहाशा शोर के साथ नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी। उस दौरान वहां इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि पुलिस को भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ठुमके पर आपा खो बैठे दर्शक

An incident belongs to dancer sapna chaudhary will blow your mind see in pics
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

इस कार्यक्रम में कई लोग ऐसे भी थे जो हाथों में बंदूके लेकर कार्यक्रम में पहुंच गए थे। सपना चौधरी ने जैसे ही स्टेज पर डांस शुरू किया तो दर्शक आपा खो बैठे और कुछ ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई। नतीजन कार्यक्रम में बुरी तरह हंगामा हो गया। यहां तक कि पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए लोगों पर लाठियां बरसानी पड़ीं। उधर, सपना चौधरी ने अपना डांस बीच में ही रोक दिया और लोगों से शांत होने की गुजारिश करने लगीं।

विज्ञापन

हाथ जोड़कर शहर के लोगों से की थी ये अपील

An incident belongs to dancer sapna chaudhary will blow your mind see in pics
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

सपना चौधरी ने इस कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़ से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा था कि इतनी भीड़ मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखी। मुझे नहीं पता था कि मेरठ वाले मुझे इतना प्यार करते हैं। उनहोंने लोगों से शांत हो जाने की गुजारिश करते हुए कहा था, 'प्लीज हंगामा मत करो, मैं मेरठ पहली बार आई हूं। यदि हंगामा बंद नहीं किया तो मैं भविष्य में इस शहर में दोबारा कभी नहीं आऊंगी।' और हुआ ये कि हंगामा जारी रहा और सपना बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed