फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अमर उजाला के न्यूज रूम में पहुंचे सीबीएसई के टॉपर्स, सभी ने खोले सफलता के राज

Fri, 03 May 2019 02:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala honored the 12th toppers of CBSE in Meerut, see photos
न्यूज रूम में सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 12वीं कक्षा के टॉपर्स को अमर उजाला मोहकमपुर कार्यालय में सम्मानित किया गया, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इसके बाद जैसे ही टॉपर्स अमर उजाला के न्यूज रूम में पहुंचे तो उन्होंने अपनी सफलता के राज खोले। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए टॉपर्स के सफलता की कहानी...

Amar Ujala honored the 12th toppers of CBSE in Meerut, see photos
सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला कार्यालय में सभी टॉपर्स ने मिलकर केक काटा और खुशियां मनाईं। अमर उजाला की ओर से टॉपर्स को रियल हीरो की कहानियों से जुड़ी किताब उपहार में दी गई। टॉपर्स ने अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई। बताया कि उनकी इस जीत के पीछे बड़ा हाथ उनके अभिभावकों का है।

Amar Ujala honored the 12th toppers of CBSE in Meerut, see photos
न्यूज रूम में सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया थर्ड टॉपर वंशिका, अनन्या और दिव्या ने कहा कि हमारी सफलता में मम्मियों का बड़ा योगदान है। दिव्या के साथ उनके पापा डॉ. संजीव अग्रवाल भी आए थे। संजीव अग्रवाल एमपीएस मेन विंग कैंट में प्रिंसिपल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala honored the 12th toppers of CBSE in Meerut, see photos
न्यूज रूम में सीबीएसई के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

आईएएस बनना चाहते हैं टॉपर्स
यूपी बोर्ड की तरह ही सीबीएसई के टॉपर्स में आईएएस और इंजीनियर बनने की चाहत है। केवल कला वर्ग ही नहीं, विज्ञान और कॉमर्स विषय लेकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala honored the 12th toppers of CBSE in Meerut, see photos
सीबीएसई के टॉपर्स को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

आयोजन में ये टॉपर हुए शामिल
अनन्या गोयल केएल इंटरनेशनल, दिव्या अग्रवाल, वंशिका एमपीजीएस शास्त्रीनगर, राघव गोयल, सेजल गोयल, मयंक अग्रवाल, निकुंज गर्ग डीपीएसआई, अशोक सेंट जोंस स्कूल, सक्षम एमपीएस मेन विंग, श्रेष्ठा गर्ग सीजेडीएवी सेंटेनरी, सावन आईआईएमटी स्कूल, सूफियान खान एमपीएस, श्रुति गोयल मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, अंशिका शर्मा, विनायक अग्रवाल, अदिति मिगलानी शांति निकेतन विद्यापीठ, सौम्या एमपीजीएस कैंट, कशिश बब्बर, कश्या, शालिनी द एवेन्यू पब्लिक स्कूल, भूमिका गार्गी गर्ल्स स्कूल, पुलक, इशिता, सुहानी डीपीएस, श्रेया, संभव जैन, वंशिका, धैर्य व आस्था इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आदि टॉपर्स उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed