यूपी की शूटर दादी पर बन रही बायोपिक की शूटिंग इन दिनों मेरठ के मवाना में की जा रही है। फिल्म की दोनों मुख्य अभिनेत्रियां तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर भी फिल्म की शूटिंग के लिए गांव में ही डेरा डाले हुए हैं।
शूटर दादी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म के सेट पर ही एक ऐसी फरमाईश रख दी कि सब हैरान रह गए: -
धनपुर-रामपुर गांव में चल रही फिल्म ‘सांड की आंख’ की शूटिंग दूसरे दिन रविवार को भी की गई। लाइट, कैमरा, एक्शन के बीच अभिनेत्री तापसी तन्नू और भूमि पेडनेकर के गोल्ड-गोल्ड गीत के साथ खेती करते हुए सीन शूट किए गए।
जौहड़ी गांव में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित फिल्म को मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप निर्देशित कर रहे हैं। दादी चंद्रो की भूमिका में भूमि पेडनेकर और प्रकाशी तोमर की भूमिका तापसी पन्नू निभा रही हैं। शनिवार को जौहड़ी गांव में शूटिंग के बाद पूरी यूनिट धनपुर-रामपुर पहुंची।
यहां एक ईट भट्ठे पर सह कलाकारों के लिए कैंप लगाया गया। यहां से लगभग एक किमी दूर धनपुर निवासी नरेश के खेत पर रविवार को सीन फिल्माए गए। सुबह साढ़े दस बजे खेत पर शूटिंग का सारा सामान पहुंचा। सह निर्देशक हीरानंदनी और अंकुर के निर्देशन में बने गीत की शूटिंग हुई। तापसी व भूमि घाघरा व शर्ट पहनकर खेतों में पहुंचीं। गीत के बोल पर दोनों ने दरांती से गन्ने छीलने का कार्य किया।
तापसी व भूमि को देखने पहुंचे ग्रामीण
तापसी और भूमि को देखने के लिए सुबह से ही ग्रामीण खेत के चारों ओर इकट्ठा हो गए। इस दौरान पुलिस और बाउंसर भीड़ को हटाते हुए दिखे। गांव की महिलाएं भी युवतियां भी मौजूद थीं। लेकिन सभी को निराशा हाथ लगी।