मेरठ के घंटाघर पर 'शाहरुख खान फैंस क्लब' के सदस्य केक काटकर उनका जन्मदिन मनाएंगे। खास बात यह है कि जीरो फिल्म का फोटो लगाकर केक तैयार कराया जा रहा है। क्लब से जुड़े एक फैन ने बताया कि मेरठ के लिए गौरव की बात है यहां पर किंग खान ने अपनी मूवी की शूटिंग की हैं। हम सभी बहुत खुश हैं।
2 of 7
शाहरुख खान के फैंस
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च हो चुका है जिसमें शाहरुख के साथ कटरीना और अनुष्का भी नजर आ रहीं हैं। हम सभी फैंस किंग खान की फिल्म के लिए उनको बधाई देंगे और केक काटेंगे।
बता दें कि 2 नवंबर को किंग खान का जन्मदिन होता है। 1965 को शाहरुख खान का जन्म हुआ था। 4 किलो का पोस्टर केक तैयार कराया जा रहा है। 100 से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज होगी। जबकि ट्रेलर दो नवंबर को मुंबई के वडाला में लॉन्च होगा।
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि ट्रेलर लॉन्च के लिए अलग से घंटाघर का सेट तैयार हो रहा है। मेरठ से आरिश कुरेशी, रोहित और रिहान तीनों ही ट्रेलर लॉन्चिंग के लिए मुंबई गये हैं। तीनो किंग खान के फैंस हैं। वे अपने साथ मेरठ के फैंस का बैनर भी लेकर गए हैं।
5 of 7
शाहरुख खान के फैंस
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म प्रमोशन के लिए मिलेगी टीशर्ट
इस मौके पर फिल्म जीरो के निर्देशक आनंद एल राय की कंपनी येलो एंटरटेनमेंट और रेड चिल्ली की और से शाहरुख के दीवानों को फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए टीशर्ट उपहार में देंगे। घंटाघर पर ही टीशर्ट बांटी जाएंगी। कंपनी के लोग स्वयम आकर किंग खान के दीवानों को ये टीशर्ट उनकी ओर से उपहार में देंगे।