फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक मंजर: घोड़े के हुए दो टुकड़े, हादसे का हाल बयां कर सहम उठा चश्मदीद मोहित, करीब से छूकर निकली मौत

Sun, 12 Feb 2023 12:22 PM IST
Dimple Sirohi शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Feb 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Accident Meerut: truck crushed and dragged horse-cart for long four died in accident
हादसे में बाल बाल बचा मोहित - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लावड़-मसूरी मार्ग पर खरदौनी-महल के बीच डस्ट से भरे ट्रक ने घोड़ा बुग्गी में सामने की टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं खून से लाल सड़क का मंजर जिसने भी देखा उसकी ही रूह कांप गई। घोड़ा बग्गी पर सवार मोहित इस हादसे का इकलौता चश्मदीद था जिसे मौत करीब से छूकर निकली। हादसे में वह सुरक्षित बच गया लेकिन खौफनक मंजर उसकी जेहन से भुलाया न जा रहा है। 



इस हादसे में आगे निकलने की होड़ ने चार जिंदगियां छीन लीं। डस्ट से भरे ट्रक ने घोड़ा बुग्गी में सामने टक्कर मारी और फिर आधा किमी तक बग्गी को घसीटता हुआ ले गया। बग्गी सवार चिल्लाते रहे, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका। ट्रक चालक घायलों को भी घसीटकर ले जाता रहा। बग्गी पर सवार सीताराम का शव काफी दूर मिला। शव के चिथड़े उड़ गए थे। यहां तक कि एक बेजुबान घोड़ा भी खिलौने की तरह दो टुकड़ों में टूट गया। आगे पढ़ें, चश्मदीद मोहित की जुबानी इस दर्दनाक हादसे की कहानी। 

Accident Meerut: truck crushed and dragged horse-cart for long four died in accident
सड़क हादसा, मेरठ में एक्सीडेंट, Accident - फोटो : अमर उजाला

लावड़-मसूरी मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे का गवाह मोहित हादसे को याद कर सहमा हुआ है। मोहित ने मौत को बहुत करीब से देखा है। 14 वर्षीय मोहित भी घोड़ा बग्गी पर सवार था। हादसा याद आते ही मोहित अपने परिवार से लिपटकर रोने लगाता है।

Accident Meerut: truck crushed and dragged horse-cart for long four died in accident
मेरठ में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला पैठा चौड़ा निवासी सीताराम के साथ मोहल्ले का ही मोहित पुत्र शीशपाल भी बरात में घोड़ा बग्गी के साथ गया था। मोहित ने बताया कि वह बग्गी पर सवार होकर लावड़ आ रहे थे। 
खरदौनी-महल गांव के बीच में पहुुंचते ही सामने से तेजी से एक ट्रक आता दिखा। सीताराम ने ट्रक को रुकने के लिए हाथ भी दिया। ट्रक ने बग्गी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident Meerut: truck crushed and dragged horse-cart for long four died in accident
डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे मिट्टी में जा गिरा। जिस कारण उसकी जान बच गई। उसने देखा कि ट्रक में सीताराम फंस गया और ट्रक दूर तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया। कुछ दूरी तक रवि भी ट्रक से घसीटता हुआ गया, जिस कारण उनके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Accident Meerut: truck crushed and dragged horse-cart for long four died in accident
मेरठ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

तौफीक व अहजाद में से एक का सिर सड़क किनारे बने एक पीर में लगा, जिस कारण उसकी मौत हो गई। यह हादसा देख मोहित के होश उड़ गए। हादसे के बाद उसने वहां से गुजर रहे वाहनों को रुकने का इशारा किया लेकिन किसी ने मदद को हाथ नहीं बढ़ाया। इसके बाद उसने फोन पर अपने पिता को जानकारी दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed