उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में चालक के झपकी आने के चलते एक कार सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराकर गहरे नाले में जा गिरी। तेज गति होने के कारण कार पुलिया से टकराकर पानी से भरे खाईं में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस अधीक्षक सुशील चंद्रभान घुले दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चार मासूम और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा मऊ जिले में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौरी-सोनबरसा के पास शनिवार की देर रात करीब एक बजे हुआ। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 6
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी महेश(43) पुत्र पतलु अपनी पत्नी ममता(35), पुत्र मयंक(6) और दिव्यांश(8), पुत्री तानिया(13) और बहु दीपिका(30) पत्नी दिनेश और उसकी पुत्री माही(8) के साथ कार से शनिवार की रात मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। दोहरीघाट थाना क्षेत्र से सात किमी दूर बेलौरी-सोनबरसा के पास पहुंचे थे कि तभी कार चला रहे महेश को झपकी आने से कार सड़क किनारे बनी पुलिया में फंसकर नाले में पलट गई।
3 of 6
मृतका ममता मृतक बच्चों के साथ (फाइल फोटो) ।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर देर रात घायलों के चीखने चिल्लाने की सूचना पर लोगों ने इसकी सूचना दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह को सूचना दी। एसओ से सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार घुले भी मौके पर पहुंचे। गहरे नाले के पानी में गिरी कार से लोगों को बाहर निकालकर सभी को सीएचसी केंद्र दोहरीघाट लाए, जहां डॉक्टरों ने ममता, मयंक, दिव्यांश, तानिया और माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महेश और उसकी भयोहू दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
4 of 6
नाले में पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला
उधर हादसे के बाद पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एडीएम केहरि सिंह रविवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। मृतक घटना के समय मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
चोट लगने से नहीं पानी में डूबने से हुई मौत
पुलिया से टकराने के बाद कार सीधे नाले में जा गिरी। पांच फीट से ज्यादा गहरे पानी भरे नाला में कार सीधे के बजाए उल्टा गिरी थी। इसके चलते कार के पिछली सीट पर सवार चारों मासूम बच्चों और महिला को निकलने का मौका नहीं मिला। जब तक रेरक्यू अभियान चलाकर इन पांचों को बाहर निकाला जाता, तब तक इन पांचों की मौत हो चुकी थी। इसकी पुष्टि दोहरीघाट सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान ने की। वहीं कार जब पुलिया से टकराई तो कार चला महेश और अगली सीट पर सवार दीपिका दरवाजा खुलने के चलते सड़क पर आ गिरे।