{"_id":"63fc92d11c96a7c032015147","slug":"woman-murdered-her-husband-along-with-her-lover-in-mathura-2023-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिल पति को मार डालाः लाश को लगाया ठिकाने, बाजार घूमती, शादी में जाती, जो बताया सुन उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिल पति को मार डालाः लाश को लगाया ठिकाने, बाजार घूमती, शादी में जाती, जो बताया सुन उड़ गए होश
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:54 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
नाली में पड़ा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मथुरा से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके बाद वह प्रेमी के साथ घूमती-फिरती। रिश्तेदारी में शादी समारोह में भी भात लेकर गई। लोग छोटू को 17 दिन से लापता मान रहे थे। रविवार की सुबह उसका शव भट्ठा के पास मिला। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पति की हत्या करने के बाद पूनम के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। वह आम दिनों की ही तरह घर के कामकाज में जुटी रहती थी। वह अपने प्रेमी के साथ घूमती रही। इतना ही नहीं वह भांजी की शादी में भात देने के लिए 10 फरवरी को खैर के बालमपुर भी गई थी। उसके साथ सुमित भी गया था। उसके द्वारा पति के लापता होने की गुमशुदगी न दर्ज कराना भी उसको शक के घेरे में ले आई। हालांकि उसने ग्रामीणों और परिजनों को गुमराह करने की कोई कसर तक नहीं छोड़ी।
गांव छोड़कर प्रेमी के घर रहने लगी
2 of 5
शव की सूचना पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद लोगों ने पति की हत्या के बाद वह गांव बेरा छोड़कर सुमित के घर रहने लगी। बताया कि 25 फरवरी को ही पूनम अपने गांव आई है। विक्रम की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा हटा दिया। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है। पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
तकिये का किया प्रयोग, ताकि न निकले चीख
3 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
छोटू की 20 साल पहले पूनम से शादी हुई थी। उसकी बड़ी बेटी खुशबू (15) और छोटा बेटा यश (12) है। बच्चों के सोने के बाद पूनम और सुमित ने 9 फरवरी की रात इस वारदात को अंजाम दिया। मुंह दबाकर हत्या करने में तकिये का प्रयोग किया, ताकि चीख निकलने से कहीं बच्चे न जग जाएं। हत्या करने के बाद शव को कंबल में लपेटकर भट्ठा के पास बनी नाली में फेंक दिया। अगले ही दिन पूनम बच्चों को लेकर सुमित के घर रहने लगी। कोतवाल ने बताया कि बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी। कहीं उनके सामने यह हत्या तो नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
4 of 5
तकिया से मुंह दबाकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मामला सुरीर कोतवाली क्षेत्र के बेरा गांव का है। गांव निवासी शिवकुमार शर्मा उर्फ छोटू (45) बीती नौ फरवरी को लापता हो गया था। बड़े भाई विक्रम ने बताया कि काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बताया कि इसी उसकी पत्नी पूनम गांव छोड़कर अपने बच्चों संग तेहरा गांव में रहने चली गई। इसके बाद 25 फरवरी को उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो उसने गुमराह किया। लेकिन, जब कड़ाई की तो सब बता दिया।
विज्ञापन
पति उसके रिश्ते में बाधा बन रहा था
5 of 5
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि वह सुनपैरा, ककोर (गौतमबुद्धनगर) की रहने वाली है। उसका विवाह करीब 20 साल पहले छोटू के साथ हुआ था। उसके सुमित के साथ प्रेम संबंध थे। पति उसके रिश्ते में बाधा बन रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार को भट्ठा के पास से छोटू का शव बरामद कर लिया है।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पूनम और उसके प्रेमी सुमित उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नौ फरवरी को झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने तकिये से मुंह दबाकर छोटू की हत्या कर दी थी। विक्रम ने सुमित उर्फ गोलू व पूनम समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।