फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: सौ रुपये दीजिए और बन जाइए वीआईपी, श्रीबांकेबिहारी मंदिर की ये व्यवस्था भी है बड़ी मुसीबत

Fri, 26 Aug 2022 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 12:25 PM IST
सार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ बढ़ने के दौरान वीआईपी को अलग से दर्शन कराने के लिए 12 वर्ष पूर्व वीआईपी गैलरी बनाई गई थी, लेकिन यहां आम श्रद्धालु भी वीआईपी बनकर दर्शन करने पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
VIP gallery in Sribankebihari temple became trouble
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में विशिष्ट श्रद्धालुओं के लिए बनी वीआईपी गैलरी भी अपने आप में मुसीबत से कम नहीं है। हालात ये हैं कि इस गैलरी का प्रयोग वीआईपी लोगों के लिए ही किया जाना होता है, जबकि मंदिर की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी एवं सेवायत अपने-अपने स्तर से इस गैलरी का प्रयोग करते हैं। जिससे मंदिर की दर्शन व्यवस्था में काफी व्यवधान उत्पन्न होता है। हादसों का कारण भी बनता है। मंगला आरती के समय हुए हादसे के बाद भी वीआईपी गैलरी से दर्शन कराने को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।


 
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ बढ़ने के दौरान वीआईपी को अलग से दर्शन कराने के लिए 12 वर्ष पूर्व वीआईपी गैलरी बनाई गई थी, लेकिन यहां आम श्रद्धालु भी वीआईपी बनकर दर्शन करने पहुंचने लगे। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने वीआईपी गैलरी से दर्शन करने के लिए सौ रुपये की रसीद कटवाने का प्रावधान रखा, फिर क्या यह मंदिर सेवायतों और कर्मचारियों के लिए फायदे का सौदा बन गया। अब कोई भी सौ रुपये की रसीद कटवाकर पहुंच जाता है वीआईपी गैलरी में। यह चलन लगातार बढ़ रहा है।
 

VIP gallery in Sribankebihari temple became trouble
बांकेबिहारी मंदिर से निकलते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि कई सेवायत अपने चहेतों को बिना रसीद कटवाए ही वीआईपी गैलरी से दर्शन कराते रहे हैं और आज भी यह व्यवस्था बदस्तूर जारी है। 
 
VIP gallery in Sribankebihari temple became trouble
बांकेबिहारी मंदिर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात मंगला आरती के दौरान भी कई ने इसी वीआईपी गैलरी में उस समय दर्शन किए थे, जब मंदिर में तिल भर स्थान नहीं था। हादसे के बाद यह जानकारी लोगों में साझा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
VIP gallery in Sribankebihari temple became trouble
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जिस समय हादसा हुआ, उस समय मंदिर की वीआईपी गैलरी भी श्रद्धालुओं से खचाखच भरी हुई थी, जबकि चंद लोगों ने ही वीआईपी दर्शन करने के लिए रसीद कटवाई थी। 
 
विज्ञापन
VIP gallery in Sribankebihari temple became trouble
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मंदिर में आपातकालीन व्यवस्थाओं का अभाव है। जांच समिति ने भी स्वीकारा कि मंदिर परिसर में आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं का होना बेहद जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed