{"_id":"6a2a709c9a9f9a8e6205f6c8","slug":"three-cattle-smugglers-arrested-after-30-km-chase-six-cattle-rescued-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: फट गए टायर, रिम पर दौड़ाई पिकअप गाड़ी, फिर भी न बच सके गोतस्कर; 30km पीछा कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: फट गए टायर, रिम पर दौड़ाई पिकअप गाड़ी, फिर भी न बच सके गोतस्कर; 30km पीछा कर दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:53 PM IST
सार
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरक्षकों और पुलिस ने करीब 30 किलोमीटर तक पीछा कर गोवंश से भरी पिकअप को रोका। इस दौरान तस्करों के साथियों ने गोरक्षकों को कार से कुचलने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार तीन आरोपी पकड़े गए और छह गोवंशों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
1 of 5
पिकअप से गोतस्करी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 30 किलोमीटर तक गोरक्षकों और पुलिस ने गोतस्करों का पीछा किया। मैक्स पिकअप का टायर फटने पर कूदकर भागने के चक्कर में दो गोतस्कर घायल हो गए। वहीं एक अलग कार में चल रहे उनके दो अन्य साथियों ने गोरक्षकों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया लेकिन कार पिकअप से टकरा गई। कार सवार दो आरोपियों में एक भागते समय घायल होकर गिर पड़ा जबकि एक भाग गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप से छह गोवंश मुक्त कराए हैं।
2 of 5
पिकअप से गोतस्करी
- फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स के सदस्य श्रेयस अपने साथियों के साथ बुधवार सुबह करीब 4 बजे जैत के पास सुनरख कट पर मौजूद थे। उन्हें एक पिकअप में गोवंश होने का शक हुआ। गोरक्षकों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी भगाने लगा। पीछा करने के दौरान छाता के पास तस्करों ने गोरक्षकों की गाड़ी में टक्कर मार दी। हालांकि गोरक्षक बाल-बाल बच गए। तस्करों की गाड़ी जैसे ही कोसी रेस्टोरेंट के पास पहुंची, अचानक पिकअप का टायर बस्ट हो गया।
3 of 5
पिकअप से गोतस्करी
- फोटो : अमर उजाला
इधर पुलिस और गोरक्षकों को पीछे आता देख चलती पिकअप से दो आरोपी ही कूद गए, जिससे वे चोटिल होकर मौके पर ही गिर पड़े। इधर एक सेंट्रो कार के चालक ने गोरक्षकों पर बैक गियर में तेजी से गाड़ी चलाकर कुचलने का प्रयास किया लेकिन कार अनियंत्रित होकर पिकअप के पिछले हिस्से से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिकअप से गोतस्करी
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार दोनों आरोपी भी कूदकर भागने लगे, जिसमें से चालक पत्थर से टकराकर गिर गया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया। पुलिस ने तीनों घायलों को हिरासत में लिया और पिकअप में से क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बंधे 6 गोवंशों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
5 of 5
पिकअप से गोतस्करी
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी रहीम, नियाजू और सैंट्रो कार चालक ने हरियाणा के पलवल के थाना उटावड़ के मड़ाई निवासी तालिम बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि इन गायों को आगरा से नूंह (मेवात) ले जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।