फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आंधी- बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, देखें ये तस्वीरें; अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Sat, 04 Apr 2026 01:50 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

अफगानिस्तान व पाकिस्तान के आसपास केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से शुक्रवार रातआंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है।
 

विज्ञापन
Storm and Hailstorm Destroy Wheat Crops Farmers in Crisis
आंधी- बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के देहात क्षेत्रों में शुक्रवार रात आसमान से आफत बरसी। फतेहपुर सीकरी, कागारौल, फतेहाबाद, अकोला, बिचपुरी, खेरागढ़, इरादतनगर और किरावली में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ। मौसम की बेरुखी से किसान खासे चिंतित नजर आए। किसानों ने प्रशासनिक अमले से मुआवजे के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं, किसान नेताओं व स्थानीय राजनेताओं ने भी किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाना शुरू कर दिया है।


फतेहाबाद में तेज आंधी के बाद बारिश और ओले भी गिरे। इस दौरान खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं किरावली के गांवों में आंधी, बारिश और ओले गिरने से गेहूं फसल में नुकसान हुआ है। गांव बैमन, बसेरीचाहर, रोझौली, मसेलिया, जैंगारा में ओले गिरने से फसलों में भारी नुकसान हुआ है। किसान नेताओं और ग्रामीणों सौदान सिंह, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश, हरेंद्र, विशंभर प्रधान आदि ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि लागत निकालना तो दूर, अब घर चलाने का संकट सामने खड़ा है।

 
Storm and Hailstorm Destroy Wheat Crops Farmers in Crisis
मकान की छत गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जौ की फसल भी हुई तबाह
शुक्रवार रात आंधी के बाद बारिश और ओलावृष्टि से अकोला, रामनगर, गहर्रा खुर्द, गहर्रा कलां, अखवाई, मुरकिया, उजरई, नगला परमाल, नगला जयराम, बेरी चाहर आदि दर्जनों गावों में गेहूं और जौ की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान को देखते हुए समाजसेवी अरविंद चाहर, भाजपा नेता अशोक लवानियां, अरुण कांत लवानियां, शैलेंद्र सिंह उर्फ शैली, सत्यभान सिंह आदि किसानों ने सरकार से किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

 
Storm and Hailstorm Destroy Wheat Crops Farmers in Crisis
फसल हुई बर्बाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, मलपुरा के गांव जारूआ कटरा, भांडई, सिरौली, कुठाबली, इटौरा, बाद आदि गांव में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की गेहूं की फसल में नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जारूआ कटरा के किसान उमेश दुबे ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से जामुन और फालसा की खेती में नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Storm and Hailstorm Destroy Wheat Crops Farmers in Crisis
ओलावृष्टि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सब्जियाें की फसलें भी बर्बाद
 कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया तेज हवा से गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे दाने की गुणवत्ता और पैदावार दोनों घटेगी। भिंडी, लौकी, तोरई, मक्का, कद्दू, खीरा और टमाटर की फसलें ओलावृष्टि से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। फसल खराब होने से भूसे का उत्पादन कम होगा, जिससे पशुपालकों के सामने चारे का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। 
 
विज्ञापन
Storm and Hailstorm Destroy Wheat Crops Farmers in Crisis
ओलावृष्टि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जामुन और फालसा की खेती को नुकसान
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के दुलारा, हंसपुरा, मंगोली, दूरा, सरसा, अरहेरा, जाजऊ और टीकरी गांवों में गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह बिछ गई। अकोला, रामनगर, गहर्रा खुर्द, गहर्रा कलां, अखवाई, मुरकिया, उजरई, नगला परमाल, नगला जयराम, बेरी चाहर आदि दर्जनों गावों में गेहूं और जौ की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जारूआ कटरा, भांडई, सिरौली, कुठाबली, इटौरा, बाद आदि गांव में गेहूं, जामुन और फालसा की खेती में नुकसान हुआ है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed