फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radha and Balram played Holi with jeth and bhabhi in Jabra Mathura Various events organized here on Holi

Mathura Holi: जाबरा में लठामार होली का आयोजन, राधा-बलराम ने खेली थी जेठ-भाभी की होली; हर दिन होगा नया आयोजन

Mon, 18 Mar 2024 08:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 08:11 PM IST
सार

जाबरा गांव में ,सोमवार को हुरियारिनों ने लठामार होली का आनंद लिया। यहां 24 से 28 मार्च तक दंगल और लठामार होली सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन
Radha and Balram played Holi with jeth and bhabhi in Jabra Mathura Various events organized here on Holi
लठामार होली खेलतीं हुरियारिनें - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के जाबरा गांव में जेठ और भाभी की होली का बड़ा आयोजन किया जाता है। मान्यता है यहां राधारानी ने अपने जेठ और कृष्ण के बड़े भाई बलराम के साथ होली खेली थी। तब से यह प्रथा चली आ रही है। यहां के निवासी आज भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को यहां पर लठामार होली का आयोजन किया गया।  

विज्ञापन


प्राचीन जाबरा गांव, मांट तहसील मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर दूर गोरई मार्ग पर बसा है। प्रसिद्ध भजन गायक स्वामी शिवराम का जन्म इसी गांव में हुआ था। होली पर गांव में कजरा निकलता है। इसमें हुरियारे गाते-बजाते गांव की परिक्रमा करते हैं। वयोवृद्ध लोगों का दल कजरा के पीछे-पीछे होली के लोकगीतों को ऊंचे स्वर में गाते हुए चलते हैं। 

विज्ञापन

हुरंगा से पूर्व गांव में छोटे-छोटे पहलवानों का दंगल होता है। शाम को गांव के बाहर मैदान में रसियों के गायन के साथ जेठ और भाभी के बीच हुरंगे का आयोजन होता है। इसके बाद गांव की परिक्रमा की जाती है। दूज को जाबरा के गांव चंद्रवन में मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें आने वाले लोग अपने-अपने गांव का नगाड़ा लेकर आते हैं।

यहां रसियों और नगाड़ों की तान पर लोग नृत्य करते हैं। वही बुजुर्ग करतब दिखाते हैं। जाबरा भन्नी पर कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जाता है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब से पहलवान कुश्ती लड़ने आते हैं।
 
विज्ञापन

गांव जाबरा में होने वाले परंपरागत कार्यक्रम

24 मार्च 2024
  • सुबह आठ बजे से पुरानी चौपाल पर हवन-यज्ञ
  • सुबह 10 बजे से होलिका शोभायात्रा परिक्रमा
  • शाम को आठ बजे पुरानी चौपाल पर फाग गायन

25 मार्च 2024
  • सुबह चार बजे नगाड़े के साथ होलिका दहन
  • सुबह आठ बजे से लूलू भड़ुआ (गुलाल वर्षा)
  • दस बजे गांव में बच्चों, युवा, बुजुर्गों का दंगल
  • 12 बजे से पुरानी चौपाल से कजरा निकलेगा
  • शाम चार बजे से हुरंगा (लाठमार होली)

26 मार्च 2024
  • सुबह दस बजे से गांव में कीचड़ की होली
  • दोपहर दो बजे से चंदनवन में कुश्ती दंगल

27 मार्च 2024

  • सुबह 10 बजे से जाबरा भन्नी पर मेला
  • शाम तीन बजे से विशाल दंगल

28 मार्च 2024
  • सुबह 10 बजे से जाबरा में मैन चौराहे पर मेला
  • शाम तीन बजे से विशाल हुरंगा (लाठामार होली)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed