Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ जलीं बाबा, नाती और बेटे की चिताएं: हाईवे से 200 मीटर दूर खेत में गिरी तेज गति कार, वहीं मौजूद थे तीनों

Fri, 06 Nov 2026 09:28 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, राया (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राया (मथुरा) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 06 Nov 2026 09:28 AM IST
सार

बृहस्पतिवार सुबह जयपुर-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। कार ने जवाहर सिंह (75), उनके बेटे हरवीर (45) और पौत्र अंकित (25) को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura
राया में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

जयपुर-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार 200 मीटर दूर खेत में जा गिरी। रफ्तार अधिक होने से कार खेत में पत्थर से टकराने के बाद तीन बार पलटा खाते हुए देवस्थान बनवा रहे जवाहर सिंह (75), उनके बेटे हरवीर (45) और पौत्र अंकित (25) को रौंदते हुए करीब 70 मीटर दूर जाकर पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सुचारु कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos
Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura
राया में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

राया क्षेत्र के गांव गजू निवासी राजेंद्र ने बताया है कि उनका खेत हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे उनके पिता जवाहर सिंह, बड़े भाई हरवीर और भतीजा अंकित खेत पर राजमिस्त्री से पूर्वजों के देवस्थान का निर्माण करवा रहे थे। वह भी पत्नी के साथ खेत में निर्माण स्थल से थोड़ी दूरी पर थे।

Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura
राया में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गई और हवा में उछलते हुए सात फीट नीचे खेत में पत्थर से जा टकराई। तीन बार पलटा खाते हुए कार ने तीनों लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अलीगढ़ से लौट रहे कार चालक वृंदावन के कैलाश नगर निवासी अमन शर्मा घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura
राया में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। शीशे टूट गए और छत पिचक गई। चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया। कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। हादसे के बाद राजेंद्र व उनकी पत्नी चीख-पुकार करने लगीं। चंद मिनटों में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़की काटकर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura
राया में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर शवों को रखकर जाम लगा दिया। विवाद बढ़ता देख राया, जमुनापार, बलदेव और वृंदावन थाने का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि फिलहाल झपकी आने से हादसा प्रतीत हो रहा है। फिर भी हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed